होम / Ghaziabad: धूप सेंक रही महिला को गन दिखाकर लूटा, VIDEO देख दहल जाएंगे आप

Ghaziabad: धूप सेंक रही महिला को गन दिखाकर लूटा, VIDEO देख दहल जाएंगे आप

• LAST UPDATED : December 12, 2022

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां धूप सेंक रही एक महिला और उसके बच्चे को गन दिखाकर बदमाश ने दिनदहाड़े लूटपाट की है। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग सकते में हैं।

दशहत में महिला ने खुद नीचे गिराई ज्वैलरी
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर तेजी से महिला की तरफ आ रहा है। एक महिला अपने दुपट्टे से खुद को ढककर बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन बदमाश हाथ में हथियार लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है तो महिला बुरी तरह डर जाती है। महिला खुद ही पीछे हटने लगती है। इसके बाद कोई ज्वैलरी खुद ही नीचे गिरा देती है। जिसे देखकर बदमाश नीचे झुककर उस ज्वैलरी को उठा लेता है। इसके बाद बदमाश फिर से हथियार दिखाकर महिला के हाथ से भी सोने की चूड़ी भी लूट लेता है। सीसीटीवी देखकर अभी अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला के गले से सोने की चेन और हाथ से सोने का कड़ा लूटकर बदमाश ले गया है।

गोकुलधाम सोसायटी के बाहर की घटना
ये पूरी घटना थाना लोनी के अंकुर विहार चौकी क्षेत्र में गोकुलधाम सोसायटी के बाहर की है। महिला सर्दी में धूप में बैठी हुई थी। उसी समय बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश मौके पर आए। एक बदमाश बाइक पर बैठा हुआ था जबकि दूसरा बदमाश घर के बाहर बैठी महिला के पास आया। महिला के पास पहुंचते ही उस बदमाश ने हथियार दिखाकर महिला को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उनसे लूटपाट कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला को पहनाया गया गर्म कपड़ा, ब्लोअर भी लगाया, ताकि नहीं लगे ठंड

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox