होम / Ghaziabad News : रेनू नामक महिला ने एक 14 साल की लड़की को तीसरी मंजिल से दिया धक्का

Ghaziabad News : रेनू नामक महिला ने एक 14 साल की लड़की को तीसरी मंजिल से दिया धक्का

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Ghaziabad News : गाज़ियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार इलाके में रहने वाली रेनू नामक महिला ने एक 14 साल की लड़की को तीसरी मंजिल से धक्का दिया । लड़की को आई गंभीर चोट अस्पताल में कराया गया भर्ती। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेन विहार कॉलोनी में रेनू नामक महिला किराए के मकान में रहती है।

लड़की गंभीर रूप से घायल

उसी मकान में 14 वर्षीय संतरेश D/0 सुखबीर भी किराए पर रहते हैं । बीती रात छत पर पौधों में पानी देने गई 14 वर्षीय लड़की का पैर रेनू नामक महिला के बर्तन में लग गया जिससे दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। तैश में आकर महिला ने लड़की को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं पुलिस में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें – 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox