Ghaziabad News : प्रार्थना सभा के बहाने से गरीब हिंदू लोगों का धर्मांतरण, 15 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार

India News (इंडिया न्यूज), Ghaziabad News : गाजियाबाद कलेक्ट्रेट की साहिबाबाद थाना पुलिस ने आज 15 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए सभी लोग ईसाई धर्म से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इन पर आरोप है कि यह लोग प्रार्थना सभा के बहाने से गरीब हिंदू लोगों का धर्मांतरण करवाते हैं।

ये लोग पहले लोगों से संपर्क में रहते हैं, और फिर उन्हें बहला फुसलाकर ईसाई धर्म की दीक्षा देते हैं। पुलिस ने आज इन्हें गिरफ्तार किया है, और उनके कब्जे से एक गिटार, पांच बाइबल की पुस्तक और अन्य प्रकार का धार्मिक सामग्री को बरामद किया है।

सुभाष चंद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद के गांव करहेड़ा मैं रहने वाले सुभाष चंद जाटव ने इसकी एक रिपोर्ट साहिबाबाद थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में सुभाष चंद्र ने बताया है कि 17 सितंबर को शाम के वक्त लगभग 4:00 बजे गांव में ही रहने वाला दिनेश मुझे रास्ते में मिला जिसने बताया कि आज गांव के घर पर एक सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उसका परिवार और अन्य लोग शामिल हैं। मौके पर कुछ महिला और पुरुष बैठे हुए थे जो कि ईसाई धर्म के बारे में सभी को बता रहे थे।

8 पुरुष और 7 महिला गिरफ्तार किया

ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा कहा जा रहा था कि अगर वह ईसाई धर्म को धारण करते हैं तो उन्हें आर्थिक मदद भी दी जाएगी। पैसे देने के बाद वह ईसाई धर्म की दीक्षा ग्रहण करने के लिए लोगों से कह रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए लोगों से पुलिस ने जब जानकारी की तो इन लोगों ने पुलिस को बताया वह लोग बचपन से ही ईसाई धर्म को अपना रहे हैं।

17 सितंबर की शाम को गांव के रहने वाले दिनेश ने हमें अपने यहां प्रार्थना सभा के लिए बुलाया था। सभा में हम लोगों को ईसाई धर्म की विशेषताएं बता रहे थे जिसके बाद उन्हें अपने धर्म से जोड़ लेते हैं। एसीपी भास्कर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 पुरुष और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, और आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े:

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago