होम / Ghaziabad News: अशोक विहार में पटाखा फैक्टरी पर छापा, दो गिरफ्तार एक फरार

Ghaziabad News: अशोक विहार में पटाखा फैक्टरी पर छापा, दो गिरफ्तार एक फरार

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Ghaziabad News: लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में पटाखा फैक्टरी में छापेमारी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई अपने पिता के साथ फैक्टरी चलाते हैं। फैक्टरी में दिल्ली से पटाखे बनाने का ऑर्डर मिला था।

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने दी जानकारी 

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में पटाखा फैक्टरी में छापेमारी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों शाहिद और शोहेब को पकड़ा लिया है। इस फैक्टरी को चलाने वाला मुख्य आरोपी नईम अभी फरार है। पूछताछ में पता चला कि नईम अपने दोनों बेटों के साथ इस फैक्टरी में काम करते हैं। दिल्ली से पटाखा बनाने का ऑर्डर मिलता था। अपने घर से दूर नईम एक खाली मकान में पटाखा बनाता था। किसी को जानकारी ना लगे इसके लिए वह फैक्टरी को बाहर से बंद रखता था।

भारी मात्रा में पटाखे बनाने का सामान बरामत 

पुलिस को मौके से भारी मात्रा में पटाखा, उपकरण, कच्चा पटाखा समेत अन्य सामग्री मिली हैं। एसीपी ने बताया कि पुलिस अभियान चला रही है।

Also Read: Baliya News: केंद्र व प्रदेश सरकार के तर्ज पर अब चेयरमैन ने बदल दिया दो मार्गो का नाम, जानें पूरा मामला….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox