होम / Ghaziabad News :महिला से दरिंगदगी, गैंगरेप करने के बाद बोरे में बंद करके फेंका, अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad News :महिला से दरिंगदगी, गैंगरेप करने के बाद बोरे में बंद करके फेंका, अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : October 19, 2022

Ghaziabad News

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh) : जनपद में महिला से दरिंदगी की घटना सामने आई है। महिला के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया और उसके बाद महिला को बोरे में बंदकर सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई है।

कार से किया था अगवा

नंदग्राम थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरैप की घटना सामने आई है। आरोप है कि महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। यहीं नहीं आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है।

चार लोगों को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला के परिचित हैं। प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है। यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। महिला के गुप्तांग में रोड डालने और बोरे मे बंद करने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े: दस करोड़ का भैंसा, सेल्फी लेने की मची होड़

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox