Ghaziabad: योगी सरकार नगर निगम में करने जा रही बड़ा फेरबदल, विकास कार्यों को मिलेगी तेजी

India News(इंडिया न्यूज़), Ghaziabad: गाजियाबाद नगर निगम का जल्द ही सीमा विस्तार किया जाएगा। वहीं नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर और नगर पालिका परिषद लोनी को गाजियाबाद नगर निगम में शामिल किया जाएगा। जिसके चलते लोनी और खोड़ा में विकास कार्य तेजी से हो सकेंगा।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

दिल्ली की सीमा से सटे दोनों इलाकों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंपने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला

रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। निरीक्षण से पहले उन्होंने सीआईएसएफ गेस्ट हाउस में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी में पीने के पानी की समस्या के बारे में बात की। साथ ही कूड़ा निस्तारण की समस्या के बारे में जानकारी दी गई। जब मुख्यमंत्री ने जवाब के लिए अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

गाजियाबाद नगर निगम में फिलहाल 100 वार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान तभी हो सकता है जब ये दोनों नगर पालिकाएं गाजियाबाद नगर निगम में शामिल हो जाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपने का निर्देश दिया। गाजियाबाद नगर निगम में फिलहाल 100 वार्ड हैं। खोड़ा और लोनी को शामिल करने से गाजियाबाद में वार्डों की संख्या 175 से बढ़कर 200 हो सकती है। ऐसे में यह प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम होगा।

Also Read: Breaking News: यूपी में आज जुमे की नमाज के मद्देनजर अलर्ट

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago