होम / फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने पर लड़की का कत्ल

फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने पर लड़की का कत्ल

• LAST UPDATED : June 20, 2022

इंडिया न्यूज, मथुरा (Crime in Uttar Pradesh)। युवक ने एक लड़की को इसलिए मार डाला क्योंकि लड़की ने फेसबुक पर उसकी दोस्ती ठुकरा दी थी। मामला हाईवे थाना क्षेत्र के नगला बोहरा गांव की है। लड़के ने एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी और लड़की की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लड़की से लड़के ने फेसबुक पर दोस्त बनने की रिक्वेस्ट की थी। लड़की ने इसे मना कर दिया तो लड़के ने गुस्से में आकर लड़की की हत्या कर दी। उसे बचाने गई लड़की की मां को भी घायल कर दिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले की जानकारी सोमवार को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार युवक ने लड़की से फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध किया था जिसे लड़की ने नहीं माना। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नगला बोहरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है युवक

जानकारी के मुताबिक, लड़की के घर मुजफ्फरनगर के थाना मण्डी क्षेत्र के कुकड़ा गांव का लड़का रवि शादी का कार्ड लेकर पहुंचा। लड़के ने शादी के कार्ड के अंदर चाकू छिपा रखा था। जैसे ही तेजवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी कमरे में आई तो आरोपी ने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए चाकू से उस पर कई बार प्रहार किया। बेटी तेज से चीखने लगी और वहीं गिर गई।

यह भी पढ़ेंः तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए तारीखों का एलान

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox