Categories: मनोरंजन

मंगेतर का पैर दुर्घटना में कट गया, पर साथ नहीं छोड़ा शादी कर बसाया घर

इंडिया न्यूज,Hardoi : Girl set an example : एक बेहद मार्मिक और निष्ठावान संबंध सामने आया। संबंध इतना सच्चा और पवित्र की मिसाल बन जाए। एक युवक और युवती की शादी तय हो गई। मंगनी हुई और शादी की डेट कुछ लंबी खिच गई। इस बीच दुर्घटना में मंगेतर को अपनी टांग गंवाई पड़ी।

अब पूरा परिवार और अन्य लड़की पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाने लगे पर लड़की ने किसी की न सुनी और मंगेतर की अस्पताल में सेवा की और उसके ठीक होने पर शादी की। अब हर कोई इस संबंध की चर्चा कर रहा है। लड़की समाज में मिशाल बन गई। इस कहानी का हीरो पिहानी के हन्न पसिगवां निवासी टेंट कारोबारी आदित्य और हेराईन लखीमपुर के जमुका की सरोजनी है।

सरोजनी का आदित्य के संग तय हुआ रिश्ता

आदित्य की शादी लखीमपुर जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के जमुका निवासी रामशंकर की पुत्री सरोजनी के साथ तय हुई और 12 जून 2021 को तिलक भी हो गया था, लेकिन शादी आगे बढ़ती गई। 12 मई, 2022 को शादी होनी थी, लेकिन उसके पहले एक अप्रैल को जहानीखेड़ा जाते समय आदित्य हादसे का शिकार हो गया।

पैर काटना पड़ा

हालात यह रहे कि डाक्टरों ने कहा कि उसका एक पैर काटना पड़ेगा। लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती आदित्य को देखने सरोजनी पहुंची तब आदित्य ने उससे कहा कि अब वह उसका सहारा नहीं बन पाएगा, इसलिए वह शादी तोड़ दे।

सरोजनी ने साथ न छोड़ने का किया फैसला

सरोजनी के घरवालों की भी यही राय थी कि रिश्ता तोड़ दिया जाए। पर सरोजनी का संकल्प ही अनूठा और पे्ररणादायक था। उसने कहा कि वह शादी करेगी तो आदित्य से ही करेगी। चार अप्रैल को आदित्य का पैर काट दिया गया, लेकिन सरोजनी अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुई। अस्पताल में रुककर उसकी सेवा करती रही। आदित्य जब ठीक हो गया तो 27 अप्रैल को उसकी छुट्टी हुई। आदित्य घर चला आया और सरोजनी अपने गांव चली गई।

शादी बन गई मिशाल

12 मई को आदित्य बरात लेकर सरोजनी के घर पहुंचा और सरोजनी ने दिव्यांगता का वरण करते हुए आदित्य के साथ सात फेरे लिए। 13 मई को सरोजनी विदा होकर ससुराल आई। उसकी सास पुष्पा बताती हैं कि बहू सरोजनी बेटे का सहारा है और कभी भी उसे अहसास नहीं होने देती है कि उसका एक पैर नहीं है।

यह भी पढ़ेंः श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण, मथुरा की डिस्ट्रिक कोर्ट ने वाद किया स्वीकार

यह भी पढ़ेंः दरोगा भर्ती में गड़बड़ी करने वाले 78 अभ्यर्थी जेले भेजे गए, नकल कराने वाले चार परीक्षा केंद्रों पर हुआ मुकदमा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago