Categories: मनोरंजन

Agra: प्रेमिका ने की शिकायत, बारात ले जाने से पहले दूल्हा पहुंच गया जेल, प्यार में धोखा देना पड़ा भारी

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक बारात ले जाने से पहले जेल पहुंच गया। उसकी प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर युवक पर शादी का वादा कर शोषण के आरोप लगाए। दूसरी युवती से शादी करने पर प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शारीरिक शोषण करने का आरोप
न्यू आगरा क्षेत्र की युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। युवती ने आरोप लगाया कि दयालबाग स्थित कृष्णा बाग निवासी राहुल से तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों निजी कंपनी में सेल्समैन का काम राहुल के साथ करते समय दोस्ती हो गई थी। उसने शादी का वादा करके शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की बात कहने पर हर बार टालमटोल करने लगता था। हाल ही में उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके घरवालों को भी दोनों के संबंध की जानकारी थी। इसके बावजूद वो शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

शुक्रवार को जानी थी बारात
पीड़िता को पता चला कि राहुल की शादी होने वाली है। मथुरा की युवती से रिश्ता तय हो गया है। शुक्रवार को बारात जाने वाली थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची , तो उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार भी आ चुके थे। पुलिस के पहुंचने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गई। पुलिस आरोपी को थाने पर ले चली गई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि रिवीजन केस एडीजे कोर्ट में ट्रांसफर , रंजना अग्निहोत्री के मामले में अदालत ने दिया तारीख

Connect Us Facebook | Twitter

 

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago