होम / Gold Robbery case in Agra : 9.5 करोड़ का सोना लूट मास्टरमाइंड ने खोल ली दुकान

Gold Robbery case in Agra : 9.5 करोड़ का सोना लूट मास्टरमाइंड ने खोल ली दुकान

• LAST UPDATED : February 26, 2022

Gold Robbery case in Agra 


इंडिया न्यूज, आगरा :
Gold Robbery case in Agra : सात माह पहले आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 19 किलो सोना (9.25)की लूट हुई थी। उसके मास्टरमाइंड नरेंद्र उर्फ लाला ने लूटे गए रुपये से पश्चिम बंगाल दक्षिण 24 परगना जिले में किराने की दुकान खोल ली। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी मां राजकुमारी और भाई अरुण भी पकड़े गए हैं। इन दोनों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस से बचने को पहचान छिपाई

बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला ने सोना ऋण कंपनी में डकैती डालने के बाद पश्चिम बंगाल में किराये पर मकान ले रखा था। लोगों से अपनी पहचान भी छिपा रखी थी। उसके भाई और मां भी बाहर से आकर रहना बताते थे। उसने किराना की दुकान भी खोल ली थी। अपने आसपास के लोगों को यह नहीं पता चलने देता था कि उसका असली नाम क्या है।

कोरोना काल में पैरोल पर आया था बाहर

नरेंद्र उर्फ लाला फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर का रहने वाला है। वह कोरोना काल में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उस पर जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या का प्रयास के साथ अन्य धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

 

पूरा परिवार अपराधी Gold Robbery case in Agra

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नरेंद्र उर्फ लाला का पूरा परिवार अपराधी है। उसके भाई जयहिंद का पुलिस ने काफी समय पहले एनकाउंटर किया था। उसने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। उसकी बहन विजय उर्फ विजइया जेल में बंद हैं, वो भी लूट में आरोपी थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपराध की दुनिया में फिर से कदम रख लिया। उसने अपने साथियों के साथ आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 17 जुलाई 2021 लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

बस से दिल्ली, टैक्सी से गया था पश्चिम बंगाल

नरेंद्र उर्फ लाला वारदात के बाद सीधे अपने घर भागा था। वहां से अपनी मां राजकुमारी और भाई अरुण को साथ ले लिया। फिरोजाबाद से बस में बैठने के बाद दिल्ली चला गया। वारदात के बाद पुलिस की चेकिंग में भी वो पकड़ा नहीं जा सका। दिल्ली में कुछ दिन रुकने के बाद टैक्सी से ओडिशा चला गया था। तब भी पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई थी। इस पर पुलिस के पहुंचने से पहले उसने अपना ठिकाना बदल दिया था। पश्चिम बंगाल में किराये के मकान में रहने लगा।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा था आरोपी

 

पुलिस को 15 दिन पहले सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन मिली। एक टीम को भेजा गया। देखा गया कि लाला ही है या फिर कोई और। टीम ने लाला की पुष्टि की। इस पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने विशेष टीम का गठन किया। टीम दो दिन से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में डेरा डाले थी। शुक्रवार को लाला को मां और भाई के साथ पकड़ लिया।

चार किलो सोना नहीं मिला Gold Robbery case in Agra

 

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से कुल 11.300 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। बाकी साढ़े चार किलोग्राम सोना मास्टरमाइंड लाला के पास था। इनमें से वारदात के बाद मुठभेड़ में दो बदमाशों से मिला तकरीबन 7.5 किलोग्राम सोना कोर्ट के आदेश पर रिलीज कर दिया गया, जबकि तकरीबन चार किलोग्राम सोना सदर मालखाने में रखा गया है। कई अभियुक्तों से अलग-अलग जेवरात मिले थे।

READ ALSO: Russian President Threats On War With Ukraine : अमेरिका या कोई भी देश बीच में न आए, हम जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियार इस्तेमाल करेंगे : पुतिन

Read  More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtubehttps://indianews.in/india-news/explainer/why-putin-needs-ukraine/

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox