Gonda: Just a few days after the marriage, the bride absconded after giving intoxicants to her in-laws.
India News (इंडिया न्यूज़) Gonda : उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सभी जेवरात लेकर फरार हो गई। जैसे ही ससुराल वालों को इस घटना के बारे में पता चला उनके होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ससुरालवालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पूरा मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा बेदौरा बाजार का बताया जा रहा है। दुल्हन को ससुराल में आए हुए सिर्फ पांच ही दिन हुए थे। सूत्रों की माने तो आरोपी महिला ने इस घटना को अकेले नहीं बल्कि अन्य लोगों के साथ अंजाम दिया है।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के साथ पुलिस ने अन्य 4 आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। घटना में अन्य लोगों के नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राधे श्याम राय का कहना है कि, आरोपी महिला की शादी बृजभूषण पांडेय नाम के युवक के साथ 17 दिसंबर को लखीमपुर में हुई थी। 22 दिसंबर की राम महिला ने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया था।
जिसके बाद महिला ने घर में रखे ज्वेलरीस पर हाथ साफ किया और फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरह से बयान दिया गया है कि इससे पहले भी आरोपी महिला अपने परिवार के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
ALSO READ:
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…