Gonda News: एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं की टोली, बोली हम गरीब हैं, किसी की मृत्यु पर अयोध्या कैसे ले जाएंगे?

India News (इंडिया न्यूज़),Gonda News: यूपी के गोंडा जिले नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गायत्रीपुरम के महोरिया से पूरा मामला जुड़ा है। शहर से सटे एक गांव की आज भारी संख्या में महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंच गई। महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहां कि साहब हम लोग बहुत गरीब हैं। किसी की मृत्यु पर हम उसे अयोध्या नहीं ले जा पाएंगे। शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि शमशान की जमीन को कब्जा कर गांव के कुछ लोग प्लाटिंग कर रहे हैं।

शमशान की जमीन पर दबंग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। जमीन पर जो बोर्ड लगा था। उसे उखाड़ दिया। वहां पर नल लगा था। उसे भी तोड़ दिया। एक युवक ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज भारी संख्या में महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंच गई। कहा कि शमशान की जमीन को कब्जा कर गांव के कुछ लोग प्लाटिंग कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

यूपी के गोंडा जिले नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गायत्रीपुरम के महोरिया से पूरा मामला जुड़ा है। आरोप है कि यहां पर श्मशान घाट की जमीन दबंग जबरन कब्जा करके प्लाटिंग कर उसे बेचना चाह रहे हैं। इन लोगों ने शमशान की जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से वहां पर लगा बोर्ड उखाड़ दिया है। और नल को तोड़ दिया। महिलाओं का आरोप है कि गांव का एक युवक इस अवैध कब्जे को जब रोकने गया, तो दबंगों ने बाके से हमला कर उसे घायल कर दिया।

महिलाओं का कहना था सदियों से वह जमीन श्मशान घाट के नाम से सुरक्षित थी। यहां पर गांव के लोगों की मृत्यु पर अंतिम संस्कार किया जाता था। हम लोग गरीब हैं। इसलिए किसी की मृत्यु पर उसे अयोध्या भी नहीं ले जा सकते। महिलाओं ने बताया कि मनीष नाम के व्यक्ति ने जमीन को बेच दिया है। सूबेदार सहित तीन चार लोग उसे कब्जा कर रहे हैं। हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी प्लाटिंग कर दिया नल और बोर्ड उखाड़ ले गए।

सूबेदार कर रहा है कब्जा

देवता दीन नाम का युवक रोकने गया। तो उसे बांका से मार दिए। हल्ला सुनकर गांव के लोग पहुंचे तब तक वह लोग बोर्ड और नल को उखाड़ कर फरार हो गए। गांव के कृपाराम वर्मा ने बताया कि हम लोगों का सदियों पुराना शमशान घाट पर कब्जा हो रहा है। आरोप है कि सूबेदार, मनीष, ननकू, उसे कब्जा कर रहे हैं। इन लोगों ने बगल की जमीन को प्लाटिंग किया है। उसको भी कब्जा करना चाहते हैं। नल और बोर्ड उखाड़ कर उसकी जुताई करा दिए हैं। कह रहे हैं कि शमशान निरस्त हो गया है। अवैध कब्जा करके उसकी प्लाटिंग करना चाहते हैं।

एसडीएम  बोले जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं

उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी। शमशान की जमीन पर कब्जा करने की बात छोड़िए। कोई वहां खड़ा नहीं होने पाएगा। यदि वास्तव में शमशान की जमीन पर कब्जा करने का जिन भी लोगों ने प्रयास किया है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Haldwani News : ‘खतरे में बच्चों की जिंदगी’, बच्चे खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डाल कर रहे नदी पार

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago