Categories: मनोरंजन

Good News: 6 महीने में अयोध्या पहुंचे 2 करोड़ पर्यटक, विदेशी सैलानियों में भी इजाफा

Good News

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । अयोध्या यानी भगवान राम की जन्मस्थली की गूंज विदेशों तक पहुंच रही हैं। देश के कोने-कोने से विदेशों के पर्यटक अयोध्या पहुंच रहे हैं। लंबे समय तक मंदिर-मस्जिद विवाद के चलते अयोध्या का विकास नहीं हो सका। लेकिन फैसला आने के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत और दीपोत्सव ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। नतीजा 2017 के बाद पहली बार 6 महीने में 2 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। विदेशी सैलानियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

योगी सरकार ने विकास को दी नई ऊंचाई

2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी, तबसे अयोध्या का मान फिर से बढ़ता चला गया। इसकी गूंज विदेशों तक पहुंचती रही। देश-प्रदेश के साथ ही विदेशों के भी पर्यटकों के यहां आने का क्रम बदस्तूर जारी रहा। साढ़े 5 वर्षों में मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव, पौराणिक स्थलों के नवनिर्माण व पुनरुद्धार आदि की बदौलत अयोध्या में अध्यात्म, संस्कृति व विकास की नई राह दिखाई, जिस पर भारत के बाहर से आए पर्यटक भी नतमस्तक रहे। उन्होंने यह भी माना कि अयोध्या अपने गौरवशाली अतीत के साथ समृद्धशाली वर्तमान की नई कहानी कह रहा है। दीपोत्सव ने भी अयोध्या के पर्यटन को नई उड़ान दी है।

योगी सरकार बनने के बाद से यहां न सिर्फ आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक ऊंचाइयों को भी छुआ जाने लगा। श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। कई सदियों से मंदिर की राह देख रहे श्रद्धालुओं को जब इसकी खुशी मिली, तब भी वे खुद को यहां आकर शीश नवाने से रोक न सके। शपथ लेने के उपरांत योगी सरकार ने सबसे पहले यहां के गौरव को पुनः लौटाने का जो संकल्प लिया, आज वह फलीभूत हो चुका है। प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में बढ़ोतरी होती गई। इसके प्रति आस्था का दीप जलाने लोग सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, वरन देश के सभी प्रांतों के साथ विदेशों की धऱती से भी यहां आने लगे।

महज 3 माह में 2600 से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे

मार्च 2020 में कोरोना ने समूचे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। महज जनवरी से मध्य मार्च तक यहां 2600 से अधिक पर्यटक पहुंचे। वहीं 2022 के छह माह में यह संख्या 26403 रही। 2017 से अगस्त 2022 के बीच यहां 1, 11, 242 विदेशी पर्यटक पहुंचे। सितंबर में यहां आईं फ्लोरिडा की मारिया मेडियना और जापान की योशी तोशी निकिता ने कहा था कि राम की अयोध्या अब ‘सुप्रीम’ बन गई है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने यहां की दशा बदल दी है। अयोध्या हर क्षेत्र में अब बदला बदला सा है। हम भी राम मंदिर का निर्माण देखना चाहते हैं। इससे यहां पर निवेश भी करना चाहते।

भारत के हर कोने से भी पर्यटकों का यहां पहुंचना जारी रहा। 2022 के महज 6 महीने(जनवरी से अगस्त) के बीच ही अयोध्या से 2करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक पहुंचे। 2019 में भी यह संख्या 2 करोड़ से अधिक थी।

भारतीय और विदेशी पर्यटकों के आंकड़े
वर्ष           भारतीय                   विदेशी          कुल

2017       1,78,32717          25141       1,78,57,858
2018       1,95,34,824         28335       1,95,63,159
2019       2,04,63,403         28321       2,04,91,724
2020       61,93,537            2611         61,96,148
2021       1,57,43,359         431           1,57,43,790
2022       2,21,12,402        26,403       2,21,38,805

यह भी पढ़ें- जानिए क्यों मायावती ने कहा- बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है कांग्रेस

यह भी पढ़ें- Meerut News: दस करोड़ का भैंसा, सेल्फी लेने की मची होड़

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago