Categories: मनोरंजन

Gorakhpur: भाजपा नेत्री व बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.38 करोड़ रूपए की ठगी की है आरोप

Gorakhpur

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh) । बीते शुक्रवार शाहपुर पुलिस द्वारा भाजपा नेत्री सुभद्रा नंद गुप्ता व उनके बेटे मोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुभद्रा नंद गुप्ता भाजपा के महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हैं। उन दोनों के ऊपर बिजनौर के व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। तीन व्यापारियों की तहरीर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने व्यापारीयों से 1.38 करोड़ रूपए की ठगी की है।

अलग-अलग केस में किया गया मामला दर्ज
आरोपियों ने व्यापारियों से पेट्रोल पंप दिलाने, नौकरी दिलाने और डिजिटल राशन कार्ड केंद्र दिलाने का वादा किया था। इसके बदले आरोपी ने व्यापारियों से पैसे भी लिए थे। आरोपियों के खिलाफ पहली शिकायत बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी जसराम सिंह ने की थी। आरोपियों ने उनसे पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 63.71 लाख रुपए लिए थे। वहीं दूसरी शिकायत हल्दौर थानाक्षेत्र स्थित हरदासपुर गाढ़ी निवासी पत्रादिपकुमार की थी। आरोपी ने उनसे डिजिटल राशन कार्ड एजेंसी दिलाने के मान पर 66.25 लाख लिए थे। वहीं गंगावाला निवासी अंकित कुमार से क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.53 लाख रुपए लिए थे।

पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
आरोपी ने अपनी पत्नी के करीबियों से ही जालसाझी की थी। इसलिए पीड़ितों ने सबसे पहले उसकी पत्नी से शिकायत की थी मगर कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ितों का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मरने की धमकी देते थे। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकाय की।

यह भी पढ़ें: Road Accident: सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक और युवती की मौत, दोनों जल्द ही करने वाले थे शादी

Connect Us Facebook | Twitter

Priyanshi Srivastava

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago