Categories: मनोरंजन

Gorakhpur: योगी तेंदुए के शावकों को पिलाया दूध, जानिए क्या रखा नाम

Gorakhpur News

विजयादशमी का पर्व गोरखपुर चिड़ियाघर में रह रहे दो शावकों के लिए बेहद खास रहा। वन्यजीव सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे। जहां उन्होंने तेंदुए के दो शावकों को अपने हाथों से दूध पिलाया और उनका नामकरण भी किया। एक का नाम भवानी और दूसरे का चंडी नाम रखा है। इसके अलावा दो साल पहले आई सफेद बाघिन गीता को बाड़े में छोड़ा है।

0 जून की रात गीता नाम की सफेद बाघिन को लखनऊ चिड़ियाघर से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया था।

दोनों शावक डॉक्टरों की निगरानी में, योगी ने किया नामकरण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर चिड़ियाघर (शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान) प्रशासन एक महीने से तैयारियों में जुटा था। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिड़ियाघर पहुंचे। उनके साथ गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन भी थे। सबसे पहले सीएम योगी ने तेंदुए के शावकों को देखा। दोनों को दूध पिलाया और उनका नाम रखा। एक का नाम भवानी और दूसरे का नाम चंडी रखा। दोनों शावक डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्हाइट टाइगर को मुख्य बाड़े में प्रवेश कराया। अब पर्यटक इसका दीदार भी कर सकेंगे। 20 जून की रात गीता नाम की सफेद बाघिन को लखनऊ चिड़ियाघर से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया। इस व्हाइट टाइगर को अनुकूलन के लिए पहले क्वारन्टीन किया गया और फिर क्रॉल में रखा गया।

कानपुर चिड़ियाघर से लाए गए दो हिमालयन ब्लैक बीयर (भालू) को भी मुख्यमंत्री के हाथों बाड़े में रिलीज कराया है।

2021 में बना था गोरखपुर चिड़ियाघर

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चिड़ियाघर स्थापित कराया था। मार्च 2021 को उन्होंने इसका लोकार्पण किया था। उनकी मंशा गोरखपुर चिड़ियाघर को देश का नायाब चिड़ियाघर बनाने की है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी 18 मार्च को गोरखपुर चिड़ियाघर आए थे। तब उन्होंने हर और गौरी नाम के दो गैंडों को केला खिलाया था। सीएम ने दोनों गैंडों को प्यार से उनका नाम लेकर बुलाया तो वे बाड़े में उनके पास आ गए थे।

नर-मादा को एक बाड़े में रखने की योजना

गोरखपुर चिड़ियाघर प्रशासन मौजूद जानवरों का जोड़ा बनाने की तैयारी कर रहा है। इनमें बाघिन गीता और मादा बोनट बंदर प्रमुख हैं। दोनों जानवरों के नर की तलाश चिड़ियाघर प्रशासन कर रहा है। गीता के जोड़े के लिए चेन्नई चिड़ियाघर से बातचीत चल रही है।

इसके अलावा कानपुर चिड़ियाघर में मंगाए जा रहे काले हिमालयन भालू को लेकर भी इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। इसके जोड़े के लिए शक्करबाग प्राणि संग्रहालय जूनागढ़ से संपर्क साधा जा रहा है। हालांकि चिड़ियाघर में शेर व शेरनी जोड़े में है, लेकिन शेरनी मरियम अपनी उम्र पूरी कर चुकी है, इसलिए शेर पटौदी के नए जीवन-साथी की तलाश भी अभी से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- यहां होती है रावण की पूजा, लोग बोले- लंकेश हमारे कुल के राजा

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया मकान, दो बच्चों समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago