होम / Govardhan Puja 2022: मुजफ्फरनगर में धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा, देखिए तस्वीरें

Govardhan Puja 2022: मुजफ्फरनगर में धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा, देखिए तस्वीरें

• LAST UPDATED : October 26, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में बुधवार को गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों के अंदर खास उत्साह देखने को मिला। मुजफ्फरनगर में पूरे विधि विधान से इस पर्व को मनाया गया। गोवर्धन पूजा के लिए जगह-जगह गोवर्धन की आकृति बनाई गई।

सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई
सीएम योगी ने गोधना की बधाई देते हुए कहा क‍ि, प्रकृति-प्रेम व परोपकार की भावना से परिपूर्ण गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोक-आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, प्रभु श्रीकृष्ण से यही कामना

गोवर्धन में गाय की पूजा का विशेष महात्व
गोवर्धन पर गाय की पूजा करने का विशेष महत्व है। खतौली में श्री विश्वकर्मा मंदिर में दोपहर के समय पूजा-अर्चना की गई। जानकारी के मुताबिक इस दिन विधि विधान से गोवर्धन की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

नई मंडी गोशाला के कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि गोवर्धन पूजा व गौमाता पूजन शाम छह बजे पंडित द्वारा होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्यमी भीमसेन कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल और सतीश गोयल होंगे।

यह भी पढ़ें- Lucknow: कार में आग लगने के एक महीने बाद कंपनी ने युवक को दी नई कार, जानें पूरा मामला – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox