होम / Varanasi: शादी के दिन दूल्हा हुआ लापता, एक फोन कॉल ने दुल्हन के उड़ाए होश

Varanasi: शादी के दिन दूल्हा हुआ लापता, एक फोन कॉल ने दुल्हन के उड़ाए होश

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Varanasi

 इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh):  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मैरेज लॉन में शादी की तैयारियों के साथ दुल्हन पक्ष के लोग बारात के स्वागत के लिए खड़े थे, दुल्हन तैयार हो रही होती है। इसी दौरान दुल्हन के पिता के पास फोन आता है। अचानक से खुशी का माहौल में स्यापा पसर जाता है। यह फोन दूल्हे के परिजनों का था,इसमें बताया गया कि दूल्हा तो लापता हो गया है। अचानक बदले इस घटना को लेकर हर किसी के मन में सवाल तो बहुत हैं,लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं।

 बताया जा रहा लड़का है छत्तीसगढ़ में एसडीएम
जानकारी के अनुसार शंकुलधारा की रहने वाली दूल्हन की शादी शिवपुर के रहने वाले शुभेन्द्र दुबे के साथ तय हुई थी। बताया गया था कि लड़का छत्तीसगढ़ में एसडीएम है। यह शादी लड़के के तथाकथित ताऊ ने तय कराई थी। दूल्हन का पक्ष इस शादी से बहुत ही खुश था। जोर शोर से शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को इनकी बारात आनी थी। इसके लिए शानदार मंडप सजाया गया, जयमाल स्टेज तैयार हुआ। दुल्हन पक्ष के लोग इंतजार कर रहे थे बारात आने की सूचना मिले तो वह स्वागत के लिए चलें। सूचना तो आई, लेकिन बताया गया कि दूल्हा लापता हो गया है। इतना सुनते ही दुल्हन के पिता तो अचेत हो गए। वहीं खुशी के माहौल में स्यापा पसर गया।

चौथी बार होते होते रह गई शादी
दूल्हन के घर वालों के अनुसार इस शादी के लिए पहले भी तीन बार तिथि तय हुई, लेकिन हर बार किसी ना किसी कारण से शादी की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। इस बार उम्मीद थी कि इस तिथि पर शादी हो जाएगी,लेकिन इस बार भी वही हुआ। परिजनों के अनुसार तीन बार शादी की तिथि को बदला गया था। दुल्हन के परिजन शादी से मना करने लगे थे। लेकिन अगुआ के दवाब की वजह से 14 दिसंबर को यह शादी लक्सा थाना क्षेत्र के उत्सव वाटिका में करने के लिए दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसके लिए कार्ड भी छपवाकर मित्रों व रिश्तेदारों को भेज दिया गया था। लेकिन एक बार दुल्हन पक्ष के लोगों को भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox