होम / शादी में बिना बुलाए युवक ने दूल्हे के पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार

शादी में बिना बुलाए युवक ने दूल्हे के पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 3, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा : 

यूपी के आगरा फतेहाबाद शहर के एक मैरिज होम में सोमवार देर रात हो रहे शादी समारोह में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने दूल्हे के पिता को गोली मार दी। बताया गया है कि आरोपी युवक बिना बुलाए शादी में पहुंचा था। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

रात एक बजे की घटना

महर्षि परशुराम नगर फेज एक निवासी शशिकांत पचौरी के बेटे आकाश की सोमवार रात को शिव संगम गार्डन में शादी थी। उनके भतीजे विनय पचौरी ने बताया कि शादी में तकरीबन 5000 लोगों को बुलाया गया था। इनमें एक परिचित रवि वशिष्ठ निवासी एकता चौकी क्षेत्र बिना बुलाए शादी में पहुंच गया। रात तकरीबन एक बजे तक शादी में बैठा था। वह चाचा के साथ उससे देर तक रुकने का कारण पूछने गए थे। तभी उसने असलहा निकालकर फायर कर दिया। इससे गोली शशिकांत के पैर में लग गई। गोलीकांड की घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ेंः नीतू दीदी झुग्गी में फैला रही ज्ञान का उजियारा, आर्थिक सहयोग से बनाई लाइब्रेरी

पुलिस कर रही मामले की जांच

बरातियों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में जानलेवा हमले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। शादी का आयोजन चल रहा था। विवाद के दौरान ही गोली चली, इसमें दूल्हे का पिता घायल हो गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः घर के पास मिला मजदूर का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox