टॉप न्यूज़

Gyanvapi ASI Survey: ASI की टीम पहुंची ज्ञानवापी, हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता बोली- ‘सर्वे से हम संतुष्ट’

India News (इंडिया न्यूज़),Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी मामले में वैज्ञानिक सर्वेक्षण अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। वहीं सावन के पांचवे सोमवार और काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने ये फैसला लिया है। वहीं बता दें कि सर्वे सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगा। इसके साथ ही बीच में नमाज और लंच ब्रेक के लिए भी सर्वे रोका जाएगा। बता दें, सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या को देखते हुए  सतर्कता बरती जा रही है।

एएसआई की टीम आज गुंबद में सर्वे करेगी

वहीं, हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी द्वार परिसर के पांचवें दिन के सर्वे से पहले बयान दिया है। अधिवक्ता बताते हैं कि आज गुंबद के पास सर्वे किया जाएगा। एएसआई की टीम ने कल भी वहां जांच करी थी। वकील सुधीर त्रिपाठी का कहना है, “सर्वेक्षण का काम प्रगति पर है। अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सर्वे में सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है। साथ ही हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने कहा कि, ‘सर्वे से हम संतुष्ट हैं। टीम लगातार अच्छे से अपना काम कर रही है। नींव हमारे मंदिर की है। वहीं, मुस्लिम पक्ष के लोग जिद पर अड़े हैं।

42 सदस्यीय टीम को बांट दिया

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन कहते हैं, “सर्वेक्षण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। फिर 2:30 बजे से किया जाएगा।” -शाम 5 बजे…यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ए.एस.आई. रिपोर्ट आएगी, फिर पता चलेगा…एएसआई की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर पर सर्वे हो रहा है। एएसआई ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांट दिया है…”

एएसआई के सर्वे में चौथे दिन क्या-क्या हुआ?

इसके साथ ही एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची थी। टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया। जिसके बाद सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू किया गया। वहीं, ज्ञानवापी के अंदर एएसआई की चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया। सबसे पहले सर्वे की एक टीम तहखाने में दाखिल हुई और वहां की दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। इसके साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

Also Read:UP Legislature: अखिलेश यादव की मांग पर बोले विधानसभा अध्यक्ष, अन्य राज्य में हो रही हिंसा की चर्चा यहां नहीं हो सकती

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago