होम / हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारें, मंदिरों में रही श्रद्धा की धूम : Hanuman Janmotsav 2022

हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारें, मंदिरों में रही श्रद्धा की धूम : Hanuman Janmotsav 2022

• LAST UPDATED : April 16, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Hanuman Janmotsav 2022  हनुमान जन्मोत्सव पर लखनऊ के हनुमान मंदिरों में जय श्रीराम के जयकारे की गूंज रही। इसके अलावा भक्तों में अपार श्रद्धा और भक्तिभाव नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा हो गई है। लोग अपनी अपनी श्रृद्धा से पवनपुत्र हनुमान का पूजन अर्चन कर रहे हैं। कहीं पदयात्रा निकाली जा रही है तो कहीं सुंदरकाण्ड और रामायण का पाठ किया जा रहा है। लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में दोेपहर 12 बजे विशेष आरती की गई। इसके अलावा बड़े हनुमान जी के मंदिर में धूम रही।

सुंदरकांड का आयोजन Hanuman Janmotsav 2022

लखनऊ में सभी हनुमान मंदिरों में सुंदरकाण्ड और रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम एक दिन पहले ही शुरू हो गए हैं। मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा हो गई है। कोई भगवान हनुमान को चोला चढ़ा रहा है तो कोई उन्हें लाल सिंदूर अर्पित कर रहा है। वहीं मंदिरों में जय श्री राम व जय हनुमान के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। कई जगहों पर तो सुबह से भंडारा भी शुरू हो गया है। सभी भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

Also Read : कांग्रेस और पीके में हो गया मेल, बिगड़ेगा अब भाजपा का खेल Political Strategist PK meeting INC President Sonia Gandhi

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox