होम / Happy Birthday Dimpal Yadav: मैनपुरी से सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन पर, ओम प्रकाश राजभर ने दी बधाई

Happy Birthday Dimpal Yadav: मैनपुरी से सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन पर, ओम प्रकाश राजभर ने दी बधाई

• LAST UPDATED : January 15, 2023

Happy Birthday Dimpal Yadav: मैनपुरी से सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का आज 15 जनवरी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर तमाम बड़े नेताओ ने डिंपल यादव को बधाई दिया।

डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और ईश्वर से उनके लम्बे उम्र की कामना की।

 

सुहेलदेव भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दिया। ओम प्रकाश राजभर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और लिखा कि, “मैनपुरी से सांसद माननीय श्रीमती डिंपल यादव जी, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। मै ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों साथ ही आप आजीवन खुश रहे।

also read-https://indianewsup.com/makar-sankranti-holy-confluence-of-prayagraj/

Happy Birthday Dimpal Yadav: देवरानी ने शेयर की जेठानी की पुरानी तस्वीर

सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर उन्हें चारो तरफ से बधाई मिली। इसी बीच उनकी देवरानी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने अपने ट्विटर पर डिंपल के साथ एक पुरानी तस्वीर साजा किया साथ ही अपनी जेठानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

ट्वीट करते लिखा की, “मैनपुरी की सांसद आदरणीय डिम्पल यादव भाभी जी को जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवँ शुभकामनाएं, भगवन आपको हमेशा खुश रखे और सभी मनोकामना पूरी करे। ”

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox