Categories: मनोरंजन

Happy Birthday Janhvi Kapoor बोनी कपूर ने बताया असल जिंदगी में कैसी हैं लाडली जान्हवी

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Happy Birthday Janhvi Kapoor: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर का जन्मदिन है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जान्हवी आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वो अक्सर अपनी मां श्रीदेवी की तस्वीरों को शेयर करती हैं।

वहीं आज जाह्नवी के जन्मदिन पर उनके पापा बोनी कपूर (Bonny Kapoor) ने अपनी बेटी को बधाई दी हैं। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आप जैसे हैं वैसे ही बने रहें, सरल, सभी का सम्मान करें। ये आपके गुण हैं जो आपको चांद से परे ले जाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।

बता दें कि जाह्नवी के करियर की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ इशान खट्टर भी नजर आएं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉस मिला था। इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी जिसमें रूही, घोस्ट स्टोरीज शामिल है। जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाहन्वी जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में नजर आएंगी।

(Happy Birthday Janhvi Kapoor)

Also Read : Rula Deti Hai Song Released करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने लगाई आग, रिलीज हुआ ‘रुला देती है

Connect With Us: Twitter Facebook

Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago