होम / Happy Birthday Khesari Lal Yadav लिट्टी चोखा-भैंस का दूध बेचकर गुजारा करते थे खेसारी लाल यादव

Happy Birthday Khesari Lal Yadav लिट्टी चोखा-भैंस का दूध बेचकर गुजारा करते थे खेसारी लाल यादव

• LAST UPDATED : March 15, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Happy Birthday Khesari Lal Yadav : भोजपुरी फ‍िल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लिए 15 मार्च का दिन उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन है. आज खेसारी अपना जन्मद‍िन मना रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 हुआ था। भोजपुरी के इस सुपर स्टार के यूपी-बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी आवाज और गायकी के भी लाखों फैन हैं।

बता दें कि खेसारी के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। अपने संघर्ष के दिनो में खेसारी ने बिहार में मजदूरी की, इससे बात नहीं बना तो दक्षिण दिल्ली में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा की गुमटी बनाकर अपना और परिवार का पेट पाला, इसके बाद जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते चले गए। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। पिता मंगरू लाल यादव गली-गली चने बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे।

(Happy Birthday Khesari Lal Yadav)

उनका परिवार भी पहुत बड़ा था। खेसारी समेत उनके सात बेटे हैं। पिता का हाथ बंटाने के लिए खेसारी ने कई तरह के काम किए, वे गांव में आई बरातों में रूप बदलकर फीमेल डांसर बन जाते थे। इस तरह कुछ कमाई करके घर खर्च में अपना योगदान देते थे। वहीं अब खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं।

(Happy Birthday Khesari Lal Yadav)

बता दें कि खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव हैं। उन्हें ये नाम कैसे मिला इसके पीछे की तरह की कहानियां हैं, बहरहाल उन्हें इस नाम सेकोई नहीं जानता, सभी खेसारी नाम से उन्हें पहचानते हैं। सच कहे तो उन्हें खेसारी नाम बहुत फल गया, इस नाम ने उन्हें बेशुमार शोहरत और दौलत दी है। खेसारी को भोजपुरी इंडस्ट्री में असली पहचान एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ के जरिए मिली। साल 2012 में उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ आई, इस भोजपुरी फिल्म ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया।

(Happy Birthday Khesari Lal Yadav)

Also Read : Holi New Song Rang Barse इस होली पर रवि भाटिया और काव्या कीरन की ‘रंग बरसे’ की धुनों पर थिरकने को हो जाइए तैयार

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox