Harsh firing, old man dies, four suspects in custody during door worship
इंडिया न्यूज, गाजीपुर।
सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां गांव में सोमवार की देर रात द्वारपूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूल्हे के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मलिकपुरा गांव के धनंजय कुशवाहा की बरात मुरतपुरवां गांव निवासी सियाराम कुशवाहा के घर आई थी। आवभगत के बाद बराती नाचते हुए द्वार पूजा के लिए निकल पड़े। इसी दौरान किसी बराती द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, लेकिन गोली फंस गई।
गोली निकालते समय पास खड़े बरात में आए लक्ष्मण कुशवाहा (60) के पेट में गोली जा लगी। गंभीर अवस्था में घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इधर, जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। दूल्हे के भाई मनोज कुशवाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष तारावती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ेंः श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात, मंत्रियों-नेताओं के घरों पर हमले, आगजनी, सासंद समेत 5 की मौत
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…