होम / Himachal Vidhansabha Election: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

Himachal Vidhansabha Election: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

• LAST UPDATED : November 8, 2022

Himachal Vidhansabha Election

इंडिया न्यूज, शिमला (Uttarakhand) । हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने शिमला में जनसंपर्क किया। इसके अलावा उन्होंने सी.टी.ओ चौक, मॉलरोड, शेरे पंजाब, लोअर बाजार, राम बाजार होते हुए राम मंदिर तक जनसंपर्क एवं डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उनके साथ शिमला से पार्टी प्रत्याशी संजय सूद भी थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिन हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल में 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां पूरा चुनाव एक चरण में होना है। 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बार के चुनाव में हिमाचल में 55,74,793 कुल मतदाता हैं। इनमें 55,07,261 सामान्य, 67,532 सर्विस वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल पुरुष मतदाता 28,46,201, महिला मतदाता 27,28,555 हैं। 18 प्लस उम्र वाले 43,173 मतदाता, दिव्यांग 56,001, थर्ड जेंडर 37 और 80 प्लस वाले 1.22 लाख मतदाता हैं। सौ से अधिक आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1,184 है।

प्रदेश में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 7,521 मतदान केंद्र थे। एक मतदान केंद्र में 1,500 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। 646 मतदान केंद्र शहरी और शेष 92 फीसदी ग्रामीण इलाकों में हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गोपेश्वर से कर्णप्रयाग रवाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा ने देश को धर्म में उलझाया

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox