होम / History Sheeter Murder: बांदा में हिस्ट्री शीटर की हत्या, गोली मारकर किये 16 टुकड़ें

History Sheeter Murder: बांदा में हिस्ट्री शीटर की हत्या, गोली मारकर किये 16 टुकड़ें

• LAST UPDATED : December 9, 2022

History Sheeter Murder

इंडिया न्यूज, बांदा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की है। सड़क किनारे शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पत्नी से होता था झगड़ा
हिस्ट्री शीटर लोहा सिंह का अक्सर उसकी पत्नी से झगड़ा होता था। लोहा सिंह का प्रेम विवाह हुआ था मगर उसकी पत्नी से उसका रिश्ता काफी झगड़ों भरा था। ऐसे में आए दिन झगड़े होरे रहते थे। बीते गुरूवार भी लोहा सिंह का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी के भाइयों ने इससे आपत्ति जताई। लोहा सिंह ने किसिस की नहीं सुनी जिसके बाद उसका झगड़ पत्नी के मोसेरे भाईयों से हुआ। गुस्से में आकर भाइयों ने हिस्ट्री शीटर लोहा सिंह की हत्या कर दी।

गोली मारकर किये 16 टुकड़े
हिस्ट्री शीटर लोहा सिंह की हत्या उसके ही पत्नी के भाइयों ने करी है। भाइयों ने पहले लोहा सिंह की गोली मारकर हत्या की उसके बाद उसके शव के 16 टुकड़े कर दिए। आरोपी पहले शव को जंगल लेकर गए उसके बाद उसके 16 टुकड़ें कर दिए। शव के टुकड़ों को एक बोर में भर कर वे जंगल में सड़क किनारे फेंक कर आगए।

पुलिस ने शव किया बरामद
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। बरामद किये गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के धड़पकड़ के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। मेल की छानबीन अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: CM Kanpur Visit: कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  272 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox