होम / Holi 2022 : होलिका पूजन की धूम, आस्था के संग हुआ होली पूजन

Holi 2022 : होलिका पूजन की धूम, आस्था के संग हुआ होली पूजन

• LAST UPDATED : March 17, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ:

Holi 2022  होली को लेकर धूम और उल्लास हर तरफ नजर आ रहा है। छोटे बच्चों की टीम गुलाल से खेलती हुई घूमने लगी हैं। शामली जिले में सुबह से ही उल्लास और श्रद्धा के साथ होलिका पूजन हो रहा है। जगह-जगह होलिका की स्थापना हुई और लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वीवी इंटर कालेज रोड, नाला पटरी, दयानंदनगर, गांधीगंज, धर्मपुरा, रेलपार, नौकुआं रोड, रेलवे स्टेशन, तेज सिंह कालोनी, काकानगर, शिव विहार, शांति नगर, बड़ीआल, फव्वारा चौक, अजंता चौक, आर्यपुरी, कमला कालोनी समेत विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन हो रहा है।

होली पर बाजार हैं रंगीन Holi 2022

होली को लेकर बाजार रंगीन हैं। सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी है और रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाइयां आदि की खरीददारी हो रही है। दोपहर में और भीड़ बढ़ेगी। साथ ही शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन का आयोजन होगा। वहीं बुलंदशहर और खुर्जा में भी होली ब्रह्मनान होलिका पूजन महिलाएं ने किया। दूसरी बागपत और बड़ौत नगर में भी कई स्थानों पर महिलाओं ने होली पूजन किया।

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Also Read : Holika of Ancient Traditions are Alive in Varanasi : प्राचीन परंपराओं से सराबोर काशी की होली, शीतला घाट पर जलती है पहली होलिका

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox