Categories: मनोरंजन

Holi 2022 : पुलिसवालों ने जमकर खेली होली, रंगों से हुए सराबोर

इंडिया न्यूज, मेरठ :

Holi 2022 शुक्रवार होली के दिन पुलिस मुलाजिम ड्यूटी पर थे। कारण कि शांति व्यवस्था कायम रहे। पर शनिवार को पुलिस मुलाजिमों ने पूरे उमंग के संग होली मनाई। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के जिलों में थाने और पुलिस चौकियों व पुलिस लाइन में पुलिसवाले जमकर होली खेली।
शहर के सभी थानों के साथ-साथ एसएसपी के बंगले और पुलिस लाइन में भी जमकर अबीर, गुलाल उड़ा और डीजे की थाप पर नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। शनिवार का दिन पुलिसकर्मियों का रहा। पुलिस कर्मियों ने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को होली के रंग लगाकर होली की बधाई दी।

संगीत की थाप पर जमकर थिरके Holi 2022

पुलिस लाइन में होली के मौके पर पुलिस कर्मियों की होली के लिए आलाधिकारियों ने बड़ा आयोजन रखा। यहां जमकर अबीर, गुलाल उड़ा और डीजे की थाप पर नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया। यहां तक कि पुलिस लाइन में स्पेशल बुलाई गई फायर बिग्रेड की गाड़ी से भी डीजे की थाप पर नाच रहे पुलिसकर्मियों को पानी की बौछारो से सराबोर किया गया।

एसपी ने पुलिस लाइन में खेली होली Holi 2022

आलाधिकारियों के साथ भी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। वहीं बागपत कोतवाली में पूरे उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों एक-दूसरे को गले मिलकर और रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। साथ ही पुलिसकर्मियों ने डीजे बजाकर डांस भी किया। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के साथ एसपी नीरज कुमार जादौन ने होली खेली।

Also Read :  Narsingh Grand Procession Took Out In Gorakhpur : गोरखपुर में निकली  नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा, सीएम योगी ने की अगुवाई, हर्ष और उल्लास में डूबे श्रद्धालु, उड़े अबीर और गुलाल

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago