होम / Holi in Jaunpur : जौनपुर में होली पर रंग खेल कर उठाया नौका विहार का आनंद

Holi in Jaunpur : जौनपुर में होली पर रंग खेल कर उठाया नौका विहार का आनंद

• LAST UPDATED : March 19, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Holi in Jaunpur जौनपुर में होली के मौके पर किए जाने वाला नौका विहार जिले की परंपरा में शामिल हो चुका है। शुक्रवार को होली मनाने के बाद तमाम लोगों ने नौका पर सवार होकर मस्ती की। युवाओं व बच्चों ने जमकर पर्व का लुत्फ उठाया। शाही पुल के समीप गोपी घाट पर मेला लगा रहा।

Holi in Jaunpur  वहां लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही युवक और किशोर तथा अभिभावकों के साथ बच्चे वहीं से नाव पर सवार हुए। यह नाव उन्हें शाही पुल के पश्चिमी क्षेत्र गूलरघाट, होते हुए पुन: पुल पार कर सद्भावना पुल सेतु, शास्त्री सेतु, बलुआघाट, होते हुए गोपीघाट पर वापस आई। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। उत्साह इतना अधिक था कि कई नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

Also Read :  Narsingh Grand Procession Took Out In Gorakhpur : गोरखपुर में निकली  नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा, सीएम योगी ने की अगुवाई, हर्ष और उल्लास में डूबे श्रद्धालु, उड़े अबीर और गुलाल

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox