Categories: मनोरंजन

Honey trap in Agra:रिटायर्ड दरोगा को प्यार के जाल में फंसाया, महिला ने वीडियो बनाकर 10 बीघा जमीन अपने नाम कराई

Honey trap in Agra

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, आगरा: आगरा में एक रिटायर दरोगा को महिला किरायेदार ने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद दरोगा महिला के साथ उसकी बेटी से भी प्यार कर बैठा। महिला ने अपनी ही बेटी के साथ दरोगा का वीडियो बना लिया। इसके बाद दरोगा को ब्लैकमेल करने लगी, और उसकी 10 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। दरोगा की पत्नी को जब इस बात का पता चला, तो उसने जमकर हड़कंप मचाया। उसने घर से महिला का सामान बाहर फेंक दिया,और आग लगा दिया।

महिला और उसकी बेटी किराये पर रहते थे

एत्माद्दौला क्षेत्र में एक रिटायर दरोगा के मकान में करीब दो साल पहले किराए पर एक महिला और उसकी बेटी रहने आए थे। महिला के किराए पर रहने के बाद दरोगा का घर पर आना-जाना शुरू हो गया। मोहल्ले वालों के अनुसार महिला ने दरोगा को अपने प्यार के जाल में फंसाया है। दरोगा भी अपना घर छोड़कर यहीं रहने लगा था। दरोगा उसकी बेटी को भी दिल दे बैठा। महिला ने दरोगा को अपनी बेटी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला ने दरोगा का वीडियो बना लिया। इसके बाद दरोगा को ब्लैकमेल करने लगी।

ब्लैकमेल कर दरोगा से 10 बीघा जमीन लिखवा ली

महिला ने दरोगा को ब्लैकमेल कर 10 बीघा जमीन अपने नाम करा ली है। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा। जिस मकान में महिला किराएदार बन कर रह रही थी। उसकी नजर उस पर भी थी। यह मकान दरोगा की पत्नी के नाम था। दरोगा ने इस मकान को भी अपनी प्रेमिका के नाम कर दिया। हालांकि महिला का कहना है कि उसने दरोगा को 15 लाख रुपए दिए थे। जब दरोगा की पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो वह गुस्से से भर गई। मोहल्ले भर में दरोगा के प्यार के चर्चे थे।

दरोगा की पत्नी का साथ दिया मोहल्ले वालों ने

बताया गया है कि दरोगा की पत्नी अपना मकान वापस लेने के लिए रविवार को पहुंची। उस समय मकान में ताला लगा था। दरोगा की पत्नी ने मोहल्ले वालों से बात की। सभी लोगों ने उसका समर्थन किया। इसके बाद दरोगा की पत्नी ने मकान का ताला तोड़ दिया। महिला का सामान घर से बाहर फेंक दिया। सामान में आग लगा दी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब महिला आई, तो उसने पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची।

दरोगा की पत्नी ने बताया कि वो लंबे समय से इसकी शिकायत कर रही है, लेकिन कहीं से उसे मदद नहीं मिली थी। मोहल्ले की महिलाओं का कहना था कि कुछ महीने से शर्म के कारण दरोगा ने आना छोड़ दिया था। मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला का पति भी गलत काम करता है। वो भी मकान में लड़कियां लेकर आता था। उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। कोरोना लॉकडाउन में बस्ती वालों ने विरोध भी किया था। एक बार तो घर से एक लड़का भी पकड़ा गया था।

यह भी पढ़े : UP News: शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- चापलूसों से घिरे हैं अखिलेश, मेरे साथ असली सपाई, मैनपुरी का चुनाव तकदीर बनाएगा

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago