Categories: मनोरंजन

गोरखपुर में मिला हुक्का बार, कई लोग पुलिस की हिरासत में

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh)। पाबंदी के बावजूद गोरखपुर शहर में हुक्का बार चल रहा है। रविवार की देर रात पुलिस की छापेमारी में शहर के कई प्रमुख रेस्टोरेंट में हुक्का बार का खुलासा हुआ। एसपी सिटी केके विश्नोई की अगुवाई में गोलघर, देवरिया रोड व मेडिकल कॉलेज रोड स्थित पांच रेस्टोरेंट और बार पर छापा मारा गया। कुछ संचालक व उनके कर्मचारियों को हिरासत में लेने के साथ ही हुक्का, पाइप व तंबाकू को जब्त किया गया। गोरखपुर में चल रहे हुक्का बार की सूचना से लोग हतप्रभ हैं।

पुलिस को देख भागने लगे युवक

एसपी सिटी देर रात गोलघर स्थित रेस्टोरेंट गए तो बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखकर युवक भाग निकले। कर्मचारी भी भाग गए। कैंट थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में रखे हुक्का, पाइप और तंबाकू को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस जीडीए टावर स्थित रेस्टोरेंट गई और हुक्का बार पकड़ा। संचालक को हिरासत में लेकर कैंट थाने भेजा गया। रात 11 बजे एसपी सिटी फोर्स के साथ देवरिया रोड के दो रेस्टोरेंट में पहुंचे तो वहां भी युवक व युवती हुक्का पीते मिले। रात 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज रोड के एक होटल में पुलिस पहुंची तो वहां भी युवक व युवती हुक्का पीते मिले।

यह भी पढ़ेंः जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, पुलिस ने नहीं दी आंदोलन की इजाजत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago