Categories: मनोरंजन

Horoscope Today/Aaj ka Rahifal: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, इन राशियों के लिए शनिवार का दिन रहेगा शुभकारी

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप आज के दिन होने वाली समस्याओं को जान सकते हैं साथ ही उसका उपाय भी जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिषविद् आचार्य धनंजय जी से आपका राशिफल…

मेष राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं।
क्या करें – अपने गुस्से को शांत रखने की कोशिश करें।
क्या न करें – अचानक आयी परेशानियों से हताश न हों।
उपाय :- पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलाने के लिए घर में कभी भी कबाड़ इकट्ठा न होने दें।

वृष राशि
आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे।
क्या करें – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
क्या न करें – क्षणिक ग़ुस्सा और विवाद, दोनों से दुरी बनाये रखें।उपाय :- काँसे का कड़ा पहना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि
मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। इसके लिए वे आपकी तारीफ़ करेंगे।
क्या करें – ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए।
क्या न करें – यात्रा करते वक़्त लापरवाही न बरतें अन्यथा आप दुर्घटनाग्रसित हो सकते हैं।
उपाय :- आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए नियमित गायत्री मन्त्र व गायत्री चालीसा पढ़ें।

कर्क राशि
जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।
क्या करें – झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें।
क्या न करें – अपने धन संचय के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय :- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना स्वास्थ्य के लिए शुभ है।

सिंह राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा।आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।
क्या करें – अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।
क्या न करें – आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें।
उपाय :- धन की स्थिति को अच्छा करने के लिए केसर का तिलक मस्तक और नाभि पर लगाएं।

कन्या राशि
व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।
क्या करें – सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।
क्या न करें – ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें।
उपाय :- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए जलन, डाह और ईर्ष्या से बचें।

तुला राशि
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है।
क्या करें – आज के दिन आप स्वयं को अपने पुराने टलते हुए कामों को पूरा करने में लगाएं।
क्या न करें – भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें।
उपाय :- द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नामों का उच्चारण करें, इससे आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
क्या करें – अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है।
क्या न करें – उधारी देने से बचें।
उपाय :- नकारात्मक ऊर्जा को अपने जीवन से दूर करने के लिए घर में लोबान की धूप जलाएं।

धनु राशि
आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम्‍को ठेस पहुँचा सकता है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा।
क्या करें – आज के दिन स्वयं को आराम देना आपको राहत पहुंचाएगा।
क्या न करें – बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।
उपाय :- गंगाजल का सेवन करना हेल्थ के लिए शुभ होगा।

मकर राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके।
क्या करें – बुरी आदतें छोड़ने के लिए बढ़िया समय है।
क्या न करें – हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है, ऐसे में निराश न हों।
उपाय :- साधु अथवा गुरु को पीले या भगवे वस्त्र पाँव छूकर भेंट करने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।

कुम्भ राशि
तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है।
क्या करें – अपने सेहत को चुस्त रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।
क्या न करें – लड़ाई झगड़े में लीन न हों। ऐसा करना आपको नुक्सान पहुंचा सकता है a
उपाय :- चाँदी का कड़ा धारण करना आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।

मीन राशि
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है।
क्या करें – आज के दिन यदि आपकी कोई यात्रा की योजना है तो सावधानी बरतें क्यूंकि दूर्घटना होने की भी संभावना है।
क्या न करें – आज अपने ख़र्चों को ज़रूरत से ज़्यादा न बढ़ने दें।
उपाय :- पिता अथवा गुरु के सुबह उठते ही पाँव छुए व सेवा करें। पारिवारिक जीवन सुख-शांतिमय रहेगा।

हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम की पैड़ी पर भूमि पूजन के साथ दीपोत्सव का आगाज, रामनगरी में फिर बनेगा रिकॉर्ड – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago