Categories: मनोरंजन

Hot Chocolate Marshmallow न्यू ईयर पर बनाएं हॉट चॉकलेट मार्शमैलो

Hot Chocolate Marshmallow : बड़ों के मुकाबले छोटे बच्चे चॉकलेट को खूब पसंद करते हैं। घर में रहे तो या फिर परिवार के साथ बाजार में घूमने के लिए निकलते हैं तो मम्मी-पापा से चॉकलेट खरीदने का जिद्द जरूर करते हैं। ऐसे में बाजार से ना खरीदकर आप घर पर भी आसानी से बच्चों के लिए हॉट चॉकलेट की रेसिपीज तैयार कर सकती हैं। इन रेसिपीज को न्यू ईयर के मौके पर भी आसानी से बनाकर घर के सभी लोगों को और मेहमानों को भी टेस्ट करा सकती हैं, तो बिना देर किए हुए आइए जानते हैं इन बेहतरीन रेसिपीज के बारे में।

READ ALSO : New Year with Sweet Dish नए साल की शुरुआत स्वीट डिश के साथ

हॉट चॉकलेट मार्शमैलो बनाने की सामग्री Hot Chocolate Marshmallow

  • कोको पाउडर 3 बड़े चम्मच
  • चीनी 1/4 कप
  • दूध 4 कप

READ ALSO : Besan Capsicum Recipe बेसन से बनी शिमला मिर्च की मसालेदार सब्जी की रेसिपी

हॉट चॉकलेट मार्शमैलो बनाने की विधि Hot Chocolate Marshmallow

सबसे पहले पैन में दूध गर्म करें। एक कटोरी में चीनी ओर कोको पाउडर को मिलाएं। चीनी और कोको के मिश्रण को दूध में मिलाएं। तैयार दूध को गिलास में डालकर मार्शमैलो से गार्निश करें। लीजिए आपका हॉट चॉकलेट मार्शमैलो बनकर तैयार है।

मार्शमैलो खाने के फायदे Hot Chocolate Marshmallow

Hot Chocolate Marshmallow

कफ और सर्दी में Hot Chocolate Marshmallow

मार्शमैलो रूट के फायदे कफ और सर्दी में देखे जा सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद पॉलीसेकेराइड में एंटीट्यूसिव प्रभाव पाया जाता है, यानी कफ से निजात दिलाने वाला गुण। वहीं, एक अध्ययन में मार्शमैलो रूट युक्त एक हर्बल सिरप को कफ और कोल्ड के लिए प्रभावी पाया गया है। कफ और सर्दी की समस्या में मार्शमैलो रूट एक कारगर उपाय हो सकता है।

फेफड़ों के कैंसर से बचाव Hot Chocolate Marshmallow

कैंसर से बचाव में मार्शमैलो के फायदे देखे जा सकते हैं। इससे जुड़े एक शोध में पाया गया है कि मार्शमैलो के पॉलीसेकेराइड्स में एंटीप्रोलिफेरेटिव गुण पाए जाते हैं। यह गुण लंग्स के साथ लिवर और ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। मार्शमैंलो में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं। यह गुण कैंसर के जोखिम से बचाव करने में फायदेमंद हो सकते हैं।

बैक्टीरियल संक्रमण के लिए Hot Chocolate Marshmallow

बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने और इससे बचाव में भी मार्शमैलो के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, मार्शमैलो की जड़ बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबैक्टीरियल प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए Hot Chocolate Marshmallow

मार्शमैलो के लाभ में पाचन स्वास्थ्य भी शामिल है। मार्शमैलो रूट का उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा में कई प्रकार की समस्याओं के लिए किया जाता है। इन समस्याओं में से एक है पाचन संबंधी विकार। मार्शमैलो का उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। यह गुण पेट के एसिड स्तर को नियंत्रित करने के साथ सीने में जलन और कब्ज की समस्या में भी लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, मार्शमैलो रूट में लैक्सेटिव गुण भी पाए जाते हैं, जो मल निकासी प्रक्रिया में सुधार का काम कर सकते हैं।

लीकी गट के लिए Hot Chocolate Marshmallow

लीकी गट सिंड्रोम पाचन से जुड़ी समस्या है। इसमें पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन और गैस से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। मार्शमैलो के फायदे इन समस्याओं को काफी हद तक कम करने में सहायक हो सकते हैं। दरअसल, इससे जुड़ी जानकारी में इस बात का साफ तौर पर जिक्र है कि मार्शमैलो रूट में म्यूसिलेज की मात्रा अधिक पाई जाती है जो पाचन तंत्र की समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकता है।

मधुमेह के लिए Hot Chocolate Marshmallow

बदलते जीवनशैली की वजह से कई सारी बीमारियों का जोखिम लगा रहता है। मधुमेह या डायबिटीज की समस्या भी उन्हीं में से एक है। ऐसे में डायबिटीज में डाइट के साथ-साथ मार्शमैलो रूट का उपयोग भी लाभकारी हो सकता है। मार्शमैलो रूट में हाइपोग्लिसेमिक यानी ब्लड शुगर लेवल को कम करने का गुण मौजूद होता है। ऐसे में डायबिटीज की डाइट में मार्शमैलो रूट का चूर्ण या इसकी चाय को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

Hot Chocolate Marshmallow

READ ALSO : Benefits of Castor Oil अरंडी का तेल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

READ ALSO : Beetroot face pack for glowing skin सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं चुकंदर का फेस पैक

Connect With Us: Twitter Facebook

Neelima Sargodha

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago