Categories: मनोरंजन

ताजिया निकालने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से 24 लोग झुलसे

इंडिया न्यूज, प्रयागराज (HT Line news) : प्रयागराज के मांडा में ताजिया निकालने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से 24 लोग झुलस गए। ताजियादारों को करंट लगने की सूचना पर प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। विधायक, डीएम व एसपी ने अस्पताल पहुंच उनका हाल जाना।

ताजिया निकालकर मना रहे थे मातम

मांडा क्षेत्र के गांव कनेवरा गांव में मोहर्रम के दसवें दिन ताजिया निकालकर मातम मनाया गया। गांव से ताजिया को बाहर निकलाते समय 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन नीचे लटक रही थी। इसे बांस की मदद से मातमदार ऊपर करने लगे। इसी दौरान विद्युत तार में करंट होने की वजह से लगभग 24 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सीएचसी में कराया गया भर्ती

सभी झुलसे लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर सीओ अमिता सिंह और एसएचओ अरूण कुमार पहुंचे और सभी घायलों को मांडा सीएचसी में भर्ती करवाया।

ये लोग झुलसे

झुलसे लोगों में कनेवरा गांव निवासी सुहेल (24) , सलमान (25) , समर (28) , सुनील यादव (20) , इंद्रजीत पटेल (24), हिना बेगम (23), तालीम (25), इरफान (23) , उमर(24), मोहम्मद कैफ (25), अनवरी बेगम (28), इरफान (25), मोहम्मद सुहैल (28), खुशबुन बेगम(20), रेशमा बानो (22), समाज अली (30), सोनू (28) , अशरत (23), अफसर अली (24), सरताज (24) सहित छह अज्ञात लोगों का इलाज जारी रहा।

विधायक ने दिया मदद का भरोसा

सूचना पर प्रयागराज के डीएम संजय कुमार खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय मांडा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने झुलसे हुए सभी व्यक्तियों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है। वहीं मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ेंः  आदित्य बने प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष, शिवपाल के निर्णय से सियासी हलचल तेज

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर महिलाओं को आज रात से नि:शुल्क यात्रा, 48 घंटे मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ेंः  89 किलोमीटर का सफर तय कर द ग्रेट इंडिया रन पहुंची पंजाब

यह भी पढ़ेंः  तीसरे चरण में पहुंचा द ग्रेट इंडिया रन, मानसर झील पहुंचे धावक

यह भी पढ़ेंः पटनीटॉप पहुंचा ग्रेट इंडिया रन, धावकों ने 170 किमी की दूरी की तय 

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago