होम / आगरा में फंदे से लटका मिला परिवार, पति-पत्नी और बेटी की मौत

आगरा में फंदे से लटका मिला परिवार, पति-पत्नी और बेटी की मौत

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा (Suicide of Family)। सुबह-सुबह दुखद खबर मिली है। सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में बुधवार की सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फंदे पर लटके मिले। पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है। आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जगा तो पिता, मां और बहन के शव फंदे पर लटके मिले।

बेटे ने सबसे पहले मामा को सूचना दी

मृतक दंपती के बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर अपने मामा विजय कश्यप को दी। विजय कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसका कारण पता किया जा रहा है। जांच की जा रही है। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 के रहने वाले सोनू ने 15 साल पहले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-12 निवासी गीता से प्यार किया था। उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः नुपुर की गर्दन काटने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, वायरल हुआ था सलमान चिश्ती का वीडियो

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox