Categories: मनोरंजन

अगर आपको भी है डायबिटीज तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नही बढ़ेगा शुगर लेवल!

India News (इंडिया न्यूज़), Diabetes Care Tips: डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को परहेज की विशेष जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं करते तो उनके शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन टिप्स को फॉलो करने से इस बीमारी से बढ़ने वाले खतरे को कम किया जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष खास ध्यान रखना होता है। डॉक्टर कहते  हैं कि इन मरीजों को चीनी, मिठाई, और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही मांस, मछली, और दूध का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा नियमित व्यायाम करना यानी टहलना या हल्की एक्सरसाइज भी इसमें कर सकते हैं।

डॉ. दीपक कुमार सुमन ने क्या कहा?

सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉ. दीपक कुमार सुमन कहते हैं कि, डायबिटीज के मरीजों को रोजाना अपने ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करते रहना चाहिए। डाइट में अधिक फैट नहीं लेना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक्सरसाइज के लिए कम से कम 15 मिनट का समय जरूर देना चाहिए। अपना रेगुलर चेकअप जरूर कराना चाहिए। हालांकि हर मरीज की डायबिटीज की स्थिति और आवश्यकताएँ अलग-अलग होती हैं, लेकिन ये कुछ टिप्स सभी लोगों को फॉलो करनी चाहिए।

बढ़ सकता है डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा

डॉ दीपक आगे कहते हैं कि डायबिटीज टाइप1 और टाइप 1 दो तरह के होते है। इसमें पहला टाइप जेनेटिक कारणों की वजह से होती है। टाइप 2 में डायबिटीज खानपान की खराब आदतों के कारण होती है। बीते पांच सालों में डायबिटीज से मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि, इस बीमारी का दायरा भारत के सभी राज्यों में बढ़ रहा है। चिंता की बात यह है कि, प्री डायबिटीज के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले 5 सालों में डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है।

डॉ दीपर ने कहा कि, शहरी इलाकों में डायबिटीज के मामले में ग्रामीण इलाकों की तुलना में अधिक इजाफा दिखाई दे रहा है। इसका बड़ा कारण ये है कि लोग खानपान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसके साथ ही एक्सरसाइज भी नियमित रूप से नहीं करते हैं। इस दो कारणों से डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर वार, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात 

देवरिया हत्याकांड के मृतकों को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, घर के अंदर का मंजर देख दंग रह गए नेता 

जापान जाएंगे तेजस्वी यादव, कोर्ट ने दी है इजाजत

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago