होम / IMA POP 2022: इंडियन आर्मी को मिले 314 नए अफसर, ली देश की सुरक्षा की सौगंध

IMA POP 2022: इंडियन आर्मी को मिले 314 नए अफसर, ली देश की सुरक्षा की सौगंध

• LAST UPDATED : December 10, 2022

IMA POP 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। कदम कदम बढ़ाये जा ख़ुशी के गीत गाए जा …इसी गीत के साथ आज शनिवार को देहरादून स्थित आईएमए की पासिंग आउट परेड में 314 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में शामिल हो गए। इन कैडेट्स का हौसला सातवें आसमान पर था और होता भी क्यों नही? ज़ब उनके वे मां-बाप भी इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद थे, जिनके हाथों ने कभी उन्हें अंगुली पकड़ कर चलना सिखाया था। कदम से कदम मिला कर चलते इन सैन्य अफसरों को देखकर उनके मां-बाप जितना प्रसन्न थे उतना ही प्रसन्न वहां मौजूद हर शख्स था। इन सभी कैडेट्स का सपना आज पूरा हुआ है। आज के बाद ये ज़िन्दगी के नए पड़ाव की ओर कदम रख रहे हैं। अपनी इस नई ज़िम्मेदारी का अहसास उनके बयानों साफ़ बयान हो रहा था।

11 मित्र देशों के भी जवान बने अफसर
आईएमए यानी भारतीय सैन्य आकादमी की चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदम से कदम मिला कर चलते 314 नौजवान आज भव्य परेड के बाद चे वुड बिल्डिंग का अंतिम पग पार करते ही भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के बाद सेना में बतौर अफसर शामिल हो रहे इन नौजवानों का हौसला बढ़ाने और इस ऐतिहासिक घडी का गवाह बनने के लिए इनके परिजन भी यहां मौजूद रहे। परेड में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने आज सम्पन्न हुई पासिंग आउट परेड की सलामी ली। सेना में आज कमीशंड हुए इन अधिकारियों का हौसला आफजाई भी की।

पासिंग आउट परेड के बाद देश को 314 सैन्य ऑफिसर सेना में शामिल हो गए हैं। आज के परेड के बाद 11 मित्र देशों के कुल 30 कैडेट्स भी पास आउट हो गए। ये सभी अपने देश की सेना में शामिल होंगे।

इन राज्यों से इतने कैडेट्स हुए पास
35 राज्यों के पास आउट होने वाले कैडेट्स में आंध्र प्रदेश के 4, अरुणाचल प्रदेश-1, असम -4,बिहार- 24, चंडीगढ़-2, छत्तीसगढ़ -4, दिल्ली-13, गुजरात- 5, हरियाणा- 30, हिमाचल प्रदेश- 17, जम्मू कश्मीर-9, झारखंड-2, कर्नाटक-9, केरल-10, लद्दाख -1, इंडियन डोमिसाइल नेपाल -1, मध्य प्रदेश -15, महाराष्ट्र -21, मणिपुर-2, मिजोरम-3, नागालैंड-1, उड़ीसा-1, पंजाब -21, राजस्थान -16,तमिलनाडु- 7, तेलंगाना-2, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश -51, उत्तराखंड -29, वेस्ट बंगाल के 8 कैडेट्स शामिल हैं।

पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के कुल 30 कैडेट्स पास आउट हो रहे हैं। इनमें भूटान के 13, मालद्वीप-3, म्यांमार-1, नेपाल-2 , श्रीलंका -4, सूडान-1 ,तजाकिस्तान-2, तंजानिया-1, तुर्किस्तान -1, वियतनाम- 1, उज़्बेकिस्तान से 1 कैडेट्स पास आउट हो रहे हैं।

1932 से अब तक 64489 कैडेट्स पास आउट
बता दें कि ऐतिहासिक भारतीय सैन्य अकादमी एकेडमी की शुरुआत 1932 से 10 दिसंबर 2022 तक पास आउट होने वाले भारतीय कैडेटों की संख्या 61,646 है। मित्र देशों के पास आउट होने कैडेट्स की संख्या 2,893 है। यानी आज होने वाले पासआउट के बाद आईएमए से 64 हजार 489 कैडेट्स पास आउट होकर सैन्य अधिकारी होंगे।

यह भी पढ़ें:  5वीं के छात्र ने रची अपने ही अपहरण की कहानी, पुलिस के छूट गए पसीने

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox