Categories: मनोरंजन

Importance Of Holi Colors in Hindi जानिए होली में किस रंग का क्या महत्व है?

Importance Of Holi Colors in Hindi: रंगों के त्योहार होली का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन लोग एकदूसरे के साथ रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं। होली रंगों का त्योहार है। दुनिया में लोगों के जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। रंग के बिना जीवन नीरस हो जाता है। ये रंग जीवन में नीरसता को कम करने और दुनिया की सुंदरता को प्रकट करने के प्रतीक हैं।

ऐसे में लोग होली मनाने के लिए तरह-तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। हर रंग का अपना महत्व होता है। हालांकि कुछ खास रंगों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग कुछ भावनाओं का प्रतीक हैं। लोग आमतौर पर काले, सफेद या ग्रे जैसे रंगों का प्रयोग नहीं करते हैं। वहीं ज्यादातर लोग होली में पीला, लाल और हरा रंग लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आप अपने अपनों पर कौन सा रंग लगा सकते हैं?

लाल रंग Red Colors (Importance Of Holi Colors in Hindi)

लाल रंग को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन होली के लाल रंग को ऊर्जा, उत्साह का रंग कहा जा सकता है। होली में सबसे ज्यादा लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। भगवान को लाल रंग चढ़ाकर होली में रंग खेलना शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों और युवाओं पर लाल रंग लगाया जा सकता है। यह उनकी ऊर्जा, जोश और उत्साह का प्रदर्शन करेगा और उनके चेहरे को एक अलग चमक देगा।

हरा रंग Green Color (Importance Of Holi Colors in Hindi)

हरा रंग हरियाली का प्रतीक है लेकिन होली का हरा रंग शीतलता, विश्राम और सकारात्मकता का प्रतीक है। अगर आप अपने बड़ों को अबीर या गुलाल लगाते हैं तो हरा रंग लगा सकते हैं। यह रंग आंखों में नहीं चुभता और चेहरे पर भी खिलता है।

नारंगी रंग Orange Colors (Importance Of Holi Colors in Hindi)

नारंगी रंग का उपयोग खुशी, सामाजिकता और ऊर्जा के प्रतीक के रूप में किया जा सकता है। नारंगी रंग उन लोगों पर लगाया जा सकता है जो आपके बहुत करीब हैं या जिनके साथ आप सौहार्दपूर्ण संबंध बनाना चाहते हैं। यह रंग न केवल उनका आकर्षण बढ़ाएगा, बल्कि आपके शुद्ध मन को भी उनके सामने प्रकट करेगा।

पीला रंग Yellow Colors (Importance Of Holi Colors in Hindi)

होली में पीला रंग भी आकर्षित करता है। पीला रंग सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है। इसे लड़कियों के चेहरे पर लगाया जा सकता है। पीला रंग इनकी चमक को बढ़ा देगा। वहां यह सबका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। वैसे तो भगवान को लाल रंग के अलावा पीला रंग भी लगाया जा सकता है, क्योंकि इसे सुख, धन और आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है।

(Importance Of Holi Colors in Hindi)

Also Read : Demand for Modi Yogi Masks and Pichkaris : होली के बाजार पर चढ़ा सियासत का रंग, मोदी-योगी के नाम पर बिक रही पिचकारियां

Connect With Us : Twitter Facebook

Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago