होम / नशे की हालत में दोस्तों से कराया पत्नी का दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

नशे की हालत में दोस्तों से कराया पत्नी का दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Crime in UP)। जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। खोराबार इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने पति और दोस्त पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति नशे में दोस्त के साथ आता है और दोनों दुष्कर्म करते हैं। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। महिला ने थाने में दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि छह महीने से पति का दोस्त दुष्कर्म कर रहा है। छह जून को पति दोस्त के साथ शराब के नशे में आया। दोनों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।

थाने का चक्कर लगाती रही पीड़िता

पीड़िता काफी समय से थाने का चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस जांच का हवाला दे रही थी। गुरुवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया, महिला की तहरीर पर पति और उसके दोस्त विक्की उर्फ लक्की के खिलाफ रेप, छेड़खानी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Japan Ex PM Shinzo Abe Death : गोली लगने से घायल जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox