होम / India News Manch Debate on UP Election: भाजपा की सरकार में गुंडे सलाखों के अंदर

India News Manch Debate on UP Election: भाजपा की सरकार में गुंडे सलाखों के अंदर

• LAST UPDATED : December 16, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
India News Manch Debate on UP Election: देश के सभी मुद्दों को लेकर गुरुवार को राजधानी दिल्ली के इम्पीरियल होटल में इंडिया न्यूज मंच प्रदान किया गया। इस दौरान यूपी चुनाव असली मुद्दे के सेशन में भाजपा, आप, कांग्रेस और सपा के प्रवक्ता ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

India News Manch Kashmir Issues: आतंकी कभी-कभी डर पैदा करने के लिए नागरिकों को निशाना बनाते हैं : केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

केजरीवाल दिल्ली संभालन नहीं पा रहे वह यूपी क्या संभालेंगे: गौरव भाटिया, भाजपा प्रवक्ता India News Manch Debate on UP Election

उत्तर प्रदेश में पहले मुख्तार अंसारी, अतीक अंसारी जैसे गुंडो को बसपा, बसपा, कांग्रेस ने टिकट देकर विधायक बनाया लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है गुंडे आज सलाखों के अंदर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को संभालन नहीं पा रहे है वह यूपी क्या संभालेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा मामले में हमने कोई कोताही नहीं बरती।

India News Manch Debate on UP Election

उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज हुई और वह जेल में है लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता पर एफआईआर है उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है। सपा जिन्ना की राजनीति कर रही है और सपा मुसलमानों को जिन्ना का नाम लेकर बरगलाना चाहती है। हकीकत है कि देश का मुसलमान ने जिन्ना को कभी पसंद नहीं किया और आगे भी नहीं करेगा।

Read More: India News Manch Agriculture and Animal Husbandry Today in India: पीएम ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन करने के लिए काम कर रहे हैं : रूपाला

सभी धर्मों का सम्मान करते हुए दिल्ली में विकास किया: सौरभ भारद्वाज, आप प्रवक्ता

उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का गठबंधन सपा के साथ हो रहा है या नहीं हो रहा है इसकी जानकारी अभी नहीं है हां बातचीत जारी है। मैं यह कहना चाहता हूं कि हम विकास की राजनीति करते हैं सभी धर्मों का सम्मान करते हुए विकास की नई लकीर हमने दिल्ली में खींची। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो नौजवानों को रोजगार, किसानों को उनके फसल का सही दाम और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे।

India News Manch Debate on UP Election

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों को लोगों ने देख लिया है हमारी पार्टी की ओर उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ही उसकी समस्याओं को दूर कर सकती है और हम सकारात्मक राजनीति के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Read More: India News Manch Omicron Dose: बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर

योगी सरकार में योजनाओं का सिर्फ नाम बदला गया: नासिर सलीम, कांगेस प्रवक्ता 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रियंका गांधी ने कहा है लड़की हूं लड़ सकती हूं। कांग्रेस ने महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाने के लिए 40% टिकट महिलाओं को देने के लिए वादा किया है। कांग्रेस चाहती है उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। योगी सरकार में योजनाओं का सिर्फ नाम बदला गया। विकास की राजनीति छोड़ कर धर्म की राजनीति की गई। जिससे ना तो युवाओं को रोजगार मिल सकता और ना ही प्रदेश के विकास को गति दी जा सकती है योगी सरकार ने पूरे 5 साल में सिर्फ उद्घाटन किया है और मंदिर-मंदिर घूमकर समय बिताया है। उत्तर प्रदेश के नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं।

India News Manch Debate on UP Election

उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था धरासाई हो चुकी: सपा प्रवक्ता 

पूर्वांचल एक्सप्रेस की शुरूआत सपा सरकार में की गई थी, जिसका श्रेय योगी सरकार ले रही है। पूरे 5 साल तक योगी सरकार ने सपा सरकार में शुरू किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन और श्रेय लेने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, किसान आत्महत्या कर रहा है, महिलाएं असुरक्षित हैं, स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय को योगी सरकार ने पिछले 5 सालों से खोला नहीं है। शिक्षा व्यवस्था धरासाई हो चुकी है।

India News Manch Debate on UP Election

एक विशेष जाति के लोग गरीबों, दलितों, पिछड़ी जातियों पर अत्याचार कर रहे हैं। केंद्र गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को लखीमपुर खीरी में कुचला पूरे देश ने देखा, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा किसानों का कितना सम्मान करती है इस घटना ने देश के लोगों को बता दिया है। 2022 उत्तर प्रदेश के चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की साथ सरकार बनाने जा रही है।

https://youtu.be/64S09_rsHBA

Read More: India News Manch Vijay Diwas Remembrance: इंडिया न्यूज मंच का पहला सेशन कितने रण में है हिन्दुस्तान शुरू

Read More: India News Manch jyotiraditya Scindia: 7 सालों में हमारी सरकार ने बनाए 65 हवाई अड्डे : ज्योतिरादित्य माधव राव सिंधिया

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox