होम / India News Manch Omicron Dose: बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर

India News Manch Omicron Dose: बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर

• LAST UPDATED : December 16, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

India News Manch Omicron Dose: पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है। ऐसे समय में कोविड-19 ने और भी अधिक ग्लोबल परिस्थिति को खराब कर दिया है। भारत में भी आर्थिक मंदी देखी गई है। इन्हीं वजहों से भारत में विदेशी कंपनियां निवेश करने में घबरा रहीं हैं। लेकिन कोविड-19 में जिस तरह चीन से विदेशी कंपनियों ने पलायन किया, उससे भारत में और भी अधिक निवेश होने की संभावना बढ़ी है और हाल-फिलहाल दर्जनों विदेशी कंपनियां भारत में निवेश करने जा रही हैं।

India News Manch Omicron Dose

100 करोड़ हिन्दुस्तानियों को वैक्सीनेट किया जा चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को कोविड-19 से उबारने का काम युद्ध स्तर पर किया है। उनकी इच्छाशक्ति से आर्थिक स्थिति भारत की बेहतर हो रही है और भारत की जीडीपी लगातार बढ़ रही है। पीएम का लक्ष्य है कि 10 प्रतिशत तक जल्द ही भारत की जीडीपी बढ़े इसके लिए आर्थिक स्तर पर कई सुधार किए जा रहे हैं।

आने वाला समय भारत के लिए महत्वपूर्ण India News Manch Omicron Dose

कोरोना के बाद से भारत में अनेक स्टार्टअप्स शुरू हुए हैं। आईटी सेक्टर में 8 लाख नौकरी आ रही हैं। भारत और भारत की कंपनियां पूरी दुनिया के साथ मिलकर आगे बढ़ रही है। साथ ही पब्लिक सेक्टर में भागीदारी बढ़ रही है। साथ ही होस्पिटेलिटी सेक्टर में भी देश आगे बढ़ रहा है।

India News Manch Omicron Dose

हर भारतीय को मिल रही डोज 

भाजपा की सरकार एक जिम्मेदार सरकार है। हर भारतीय को डोज दी जा रही है। देश में आधी से ज्यादा जनता को वैक्सीन दी जा चुकी है और ये क्रम तेजी से चल रहा है।

बूस्टर डोज पर एक्सपर्ट की राय के बाद

ओमिक्रन को देखते हुए सरकार जिम्मेदारी से काम कर रही है। जहां तक बूस्टर डोज की बात है, वह एक्सपर्ट की राय के बाद ही शुरू किया जाएगा। इस पर सरकार और वैज्ञानिक मंथन कर रहे हैं।

Read More: India News Manch Vijay Diwas Remembrance: इंडिया न्यूज मंच का पहला सेशन कितने रण में है हिन्दुस्तान शुरू

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox