होम / Ink Thrown on Kanhaiya Kumar: लखनऊ में कन्हैया कुमार पर युवक ने फेंकी स्याही, कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

Ink Thrown on Kanhaiya Kumar: लखनऊ में कन्हैया कुमार पर युवक ने फेंकी स्याही, कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

• LAST UPDATED : February 1, 2022

Ink Thrown on Kanhaiya Kumar

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Ink Thrown on Kanhaiya Kumar: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से प्रदेश की राजनीति में वापसी करने की कोशिश में लगी कांग्रेस पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) के अंदर व्यक्ति ने स्याही फेंक दी है। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय के अंदर ही जमकर मारपीट हुई। कन्हैया कुमार लखनऊ सेंट्रल के प्रत्याशी सदफ जफर के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। उन्होंने इससे पहले लखनऊ की गलियों में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे।

लखनऊ सेंट्रल सीट चर्चा में

लखनऊ में व‍िधानसभा की 9 सीटें हैं, लेक‍िन इस समय लखनऊ सेंट्रल व‍िधानसभा सीट पर चर्चा में है। लखनऊ सेंट्रल व‍िधानसभा सीट पर बीजेपी ने 7 बार जित दर्ज की है। इस सीट से 2017 के चुनाव में योगी सरकार के कैब‍िनेट मंत्री ब्रजेश पाठक मैदान में थे। ब्रजेश ने तत्‍कालीन सपा व‍िधायक रव‍िदास मेहरोत्रा को 5 हजार से अध‍िक वोटों के अंतर से हराया था। 2022 के चुनाव में सबकी नजर इस सीट पर एक बार लग गई है।

Read More: Nomination Started for Fifth Phase Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण की अधिसूचना जारी, 60 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox