होम / Inside Story: क्या है माफिया का असली मतलब, गिरोह कैसे करते हैं काम, जानें डिटेल

Inside Story: क्या है माफिया का असली मतलब, गिरोह कैसे करते हैं काम, जानें डिटेल

• LAST UPDATED : April 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Inside Story: माफिया के नाम से हम सभी परिचित हैं। दरअसल इस शब्द का जिक्र आय दिन टीवी, मैगजिन, अखबार में सुनने को मिलता है। लेकिन हम में से ज्यादा लोग इस बात से अभिज्ञ है कि कैसे कोई माफिया बनता है या फिर किसी को माफिया क्यों कहा जाता है। माफिया शब्द का जिक्र बहुत पहले किया गया था। ऐसे में माफिया कोई भारतीय या हिन्दी शब्द नहीं है। आज इस ऑर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किसे अपराध जगत में माफिया के नाम से जाता है।

क्या है माफिया की कहानी

माफिया सिसली से निकला हुआ एक शब्द है। माफिया संगठित अपराध को अंजाम देने वाले एक गिरोह का नाम है। सिसली में इन समूहों को Mafiusu कहा जाता है। वहीं अंग्रेजी में इसे swagger यानी कि अकड़ दिखाने वाला कहते हैं। बताया जाता है कि सबसे पहले माफिया ने अपने पैर इटली में जमाए। वहीं सिसली में माफियाओं के फलने फूलने की कहानी काफी पुरानी है।

19वीं सदी के मध्य तक सिसली पर कई विदेशी ताकतों ने शासन किया। इतिहास में बताया जाता है कि सिसली पर रोमन, अरब, फ्रेंच और स्पैनिश शक्तियों ने कई सौ साल तक शासन किया। इन्ही शक्तियों से बचने के लिए सिसली के लोग एकजुट हुए और अपना एक संगठन बना लिया। इस संगठन से वो स्थानीय लोगो की ताकत रक्षा करते थे।

हिन्दुस्तान में माफिया के नाम से होती है दहशत

भारत की भाषा में इसका मतलब होता है दबंग या बाहुबली, दरअसल 19वीं सदी में Mafiusu (इतालवी में Mafioso) को बैखौफ, अभिमानी और मेहनतकश लोगों से जोड़कर देखा जाने लगा। लेकिन जानकार बताते हैं कि माफिया शब्द की वास्तविक उत्पत्ति कहां से हुई इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता है।

हालांकि कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति सिसली-अरबी के बोली मे मानी जाती है। जिसका सीधा सा अर्थ होता है शक्तिशाली और घमंड के खिलाफ काम करने वाला। वहीं इस शब्द का मतलब हिंदुस्तान में शक्तिशाली होना। भारत में बदमाशों शातिर और कुख्यात अपराधियों के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।

Also Read: Inside Story: वो कौन से मामले जिसपर कोर्ट मुख्तार को सुनाएगा फैसला, ठेकेदार से गैंगेस्टर बनने की कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox