Categories: मनोरंजन

IT Raids on Perfume Dealer’s Premises : इत्र कारोबारी के ठिकानों पर आईटी के छापे, 150 करोड़ से अधिक रकम मिले

इंडिया न्यूज, कानपुर।

IT Raids on Perfume Dealer’s Premises : डीजीजीआई (डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस) टीम ने एक बड़े इत्र कारोबारी के सात ठिकानों पर छापे मारे। छापों में करीब 150 करोड़ की अघोषित रकम का खुलासा हुआ है। 90 करोड़ रुपये नगद मिले हैं। कन्नौज में एक घर सीज किया गया है, जो इत्र कारोबारी पीयूष जैन का है। कानपुर में नोट गिनने वाली चार मशीनें मंगाई गईं। (IT Raids on Perfume Dealer’s Premises)

देर रात तक टीमें छानबीन करती रहीं। अधिकारियों ने उनके मुंबई स्थित शोरूमों और आफिस में भी कार्रवाई की। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के आवास और आफिसों में भी छापे मारे गए हैं। इस ट्रांसपोर्ट कंपनी का बड़ा व्यवसाय है और पान मसाले से जुड़ी कंपनियों से सीधा लिंक है।

रात तक मशीनों ने गिने नोट (IT Raids on Perfume Dealer’s Premises)

कारोबारी के घर पर मिली रकम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभाग को नोट गिनने के लिए चार मशीनें मंगवानी पड़ीं। यह मशीनें देर रात तक उनके आवास पर ही थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि कारोबारी की दो कंपनियां अरब देशों में हैं। (IT Raids on Perfume Dealer’s Premises)

छह कंपनियां देश में पंजीकृत हैं। कानपुर में आवास और कन्नौज में इत्र का कारोबार होने के बाद भी कारोबार का मुख्य सेंटर मुंबई है। आपको बता दें कि पीयूष जैन ने एक माह पहले ही समाजवादी इत्र की लांचिंग लखनऊ में की थी। यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है।

(IT Raids on Perfume Dealer’s Premises)

Also Read : Arogya Ayush Fair From Today : अयोध्या में आरोग्य आयुष मेला आज से, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Read More: Explosion in High Tension Line: प्रयागराज जंक्शन पर हाईटेंशन लाइन में धमाका होने से फुट ओवर ब्रिज की टाइल्स उखड़ी

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago