होम / Jewelery Artisan Commited Suicide by Hanged : आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

Jewelery Artisan Commited Suicide by Hanged : आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

• LAST UPDATED : March 27, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Jewelery Artisan Commited Suicide by Hanged : चौक थाना अंतर्गत काशीपुरा क्षेत्र के बलुआ गली में बीती रात बंगाल निवासी आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार रात घटी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पारिवारिक विवाद घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतगर्त जनाई चंडी ताला निवासी मलिक उर्फ दाढ़ी (39) विगत दो माह से चौक थाना अंतर्गत काशीपुरा क्षेत्र के बलुआ गली स्थित मकान में किराए पर एक कमरा लेकर अकेला ही रहता था।

साक्ष्य संकलन के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम (Jewelery Artisan Commited Suicide by Hanged)

बनारस में वो सोना का जेवर बनाने का काम करता था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसने अपने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे के बगल में रहने वालों ने खिड़की से अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पांडेय पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। पुलिस आभूषण कारीगर के बारे में जानकारी जुटा रही है। परिजनों के आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(Jewelery Artisan Commited Suicide by Hanged)

Read More : SP Akhilesh Yadav Elected Legislature Party leader : सपा के अखिलेश यादव चुने गए विधायक दल के नेता, यूपी विधान सभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox