Categories: मनोरंजन

Jhansi: गैस चैंबर बन गया था मकान, माचिस जलाते ही हुआ धमाका और ढह गई दीवार, किराएदार महिला और दो बच्चे झुलसे

Jhansi

इंडिया न्यूज, झांसी (Uttar Pradesh)। झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां खैलार गांव में एक मकान गैस चैंबर बन गया। जैसे ही खाना बनाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही तेज धमाका हुआ। धमाके से मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में महिला और दो बच्चे झुलस गए। आसपास के लोगों ने रेस्क्यू कर महिला और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत स्थिर बताई गई है।

थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मकान मालकिन मूर्ति देवी ने बताया कि गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय विस्फोट हुआ और इससे मकान की दीवार गिर गई।

किराए पर रहता है परिवार
मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाला सचिन परिवार के साथ खैलार गांव में किराए पर रहता है। शनिवार रात को सचिन और उसके परिवार घर पर था। खाना बनाने के लिए छोटा सिलेंडर रखा हुआ था। जैसे ही सचिन की पत्नी खुशबू ने माचिस की तिल्ली जलाई तो आग भभक गई और तेज धमाका हुआ। इसके बाद कमरा की दीवार छह गई। हादसे में सचिन, उसकी पत्नी खुशबू और 3 साल की बेटी वैष्णवी व 6 महीने का बेटा झुलस गए।

दीवार गिरने के बाद हुए धमाका से आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बबीना थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पति को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे भर्ती हैं।

थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी राधेश्याम राय बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बम की आशंका को लेकर दस्ते ने अपने उपकरण और डॉग के माध्यम से जांच की। लेकिन मौके से बारुद संबंधी कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक मामला अब हाईकोर्ट में, जमानत ख़ारिज कराने के एसटीएफ ने दर्ज किया मामला  

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago