होम / Jhansi News : 2700 मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, मेयर के आश्वासन देने के बाद भूख हड़ताल खत्म

Jhansi News : 2700 मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, मेयर के आश्वासन देने के बाद भूख हड़ताल खत्म

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Jhansi News : झाँसी विकास प्राधिकरण द्वारा झाँसी शहर के 2700 से अधिक मकानों पर बुलडोज़र चलाने के नोटिस के बाद घबराकर लोगों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया, जो शुक्रवार को महापौर बिहारी लाल आर्य के आश्वासन पर समाप्त हो गया। गुमनावारा, पिछोर, वीरांगना नगर समेत शहर के कई इलाकों के लोगों ने 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था। 25 जनवरी से कई स्थानीय लोग गांधी उद्यान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। मेयर ने लोगों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करायी। मेयर ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि सीएम योगी ने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मेयर ने कहा कि इस पूरे विवाद के लिए झांसी विकास प्राधिकरण जिम्मेदार है।

झाँसी नगर निगम के मेयर बिहारी लाल आर्य ने बताया कि करीब 2700 मकानों को नोटिस दिया गया है लेकिन असल में मामला 9 से 10 हजार मकानों का है। मामला यह है कि प्रखंडी पार्क पर मकान बने हुए हैं। इसमें जनता की कोई गलती नहीं है। उसमें झाँसी विकास प्राधिकरण की गलती है। निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाना चाहिए था। किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए था। न तो मुआवजा दिया गया और न ही रजिस्ट्री पर रोक लगायी गयी। इसमें जनता की गलती कहां है? प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले राहुल राजपूत ने कहा कि मेयर के आश्वासन पर हम यह भूख हड़ताल खत्म कर रहे हैं।

मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि सीएम योगी ने आश्वासन दिया है कि यह जनहित का मामला है और जनहित हमारे लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने झांसी जिले के डीएम समेत सभी अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। किसी का घर नहीं गिरेगा। एनजीटी में जो भी बाधा आएगी, सरकार उससे लड़ेगी। मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी मिलेगी और समस्या का समाधान होगा।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox