JNU News: केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- CM के नेतृत्व में एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पार करेगा यूपी, विकास के नए कीर्तिमान रच रहा प्रदेश

India News (इंडिया न्यूज़), JNU News: देश का चर्चित विश्वविद्यालय जेएनयू दिनांक 16 अगस्त दिन बुधवार को एक बार पुनः चर्चा में रहा। बता दें कि इस बार चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका आर्थिक विकास का मॉडल रहा। जहां पर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखकर लिखी गई है जिसमें प्रदेश के वन ट्रिलियन डॉलर के महा-अभियान की बारीकी से पड़ताल की गई है।

यूपी में बीते नौ वर्षों में विकास की क्रांति आकार ले रही

बता दें, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में यूपी @ ट्रिलियन अभियान: उत्तर प्रदेश सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की ओर” कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार तेजी से आगे बड़ रहा है। प्रदेश ना ही केवल एक ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य प्राप्त करेगा, बल्कि आनें वाले वक्त में इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगा। वह बताते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ हुई है, इसके साथ ही निवेश आ रहा है, विकास का पूरा माहौल बना हुआ है, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है और वहीं यूपी में बीते नौ वर्षों में विकास की क्रांति आकार ले रही है।

पीएम के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की ओर

जिसके बाद अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए में जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ विश्व में भारत के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरुरी है। ये तो सभी जानतें हैं कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले यूपी का क्या हाल था। अगर कानून व्यवस्था की बात करें तो उसकी स्थिति बद से बदतर थी। निवेशक लगातार राज्य से बाहर जा रहे थे। वहीं विकास के पैमाने पर यूपी बिल्कुल पिछडा हुआ था। हालाकि यूपी देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है।

इसलिए इसे बीमारू राज्य कहा जाता था। वेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की बात करें तो कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर की, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। जो निवेशक लगातार राज्य से बाहर जा रहे थे। वह वापस यूपी में दोबारा निवेश कर रहे हैं। योगी राज में यूपी बीमारु राज्यों की श्रेणी से निकलकर अग्रणी राज्य बन गया है।

सीएम योगी के राज में भ्रष्टाचार का सफाया हुआ

उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के राज में भ्रष्टाचार का सफाया हुआ है। इसके साथ ही स्कूलों का कायाकल्प किया है। अगर आज यूपी के सरकारी स्कूलों की बात करें तो बच्चे भी अंग्रेजी में बात करते हैं। कोरोना काल में यूपी का दमखम पूरी दुनिया ने देखा। जब 26 लाख श्रमिक यूपी में फस गए तो योगी सरकार ने कैसे उनके घर तक पहुंचाया बल्कि उनके लिए रोजगार की भी व्यवस्था की। एक जिला, एक उत्पाद की वजह से जिलों में कुशल कामगारों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

Also Read: G20 in Varanasi: आज से वाराणसी में शुरू होगी G-20 की तीसरी बैठक, सीएम योगी भी होंगे शामिल, इन…

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago