Categories: मनोरंजन

Joke about Kanpur: स्वर्णिम इतिहास है शहर का

इंडिया न्यूज, कानुपर:

Joke about Kanpur  कानपुर में गुटका बनता है, तमाम लोग इसे खाते हैं। पर गुटका शहर की संस्कृति से जोड़ना अनुचित है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुटका खा कर फोन पर बात करते युवक का वीडियो वायरल होने पर कानपुर के तमाम प्रबुद्ध लोगों का यह कहना है। इनका कहना है कि स्वर्णिम इतिहास है कानपुर का।

हमारी पहचान बड़े-बड़े उद्योगों से है, गंगा के घाटों से है। अब तो मेट्रो भी है यहां। बिठूर का पौराणिक और क्रांतिकारी इतिहास है। आइआइटी और चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) जैसे संस्थानों का विदेश तक में डंका बजता है। गुटखा खाना गलत है, अपराध नहीं। इसे लेकर कोई स्टेडियम में पहुंच जाए तो यह व्यवस्था का दोष है शहर का नहीं।

वायरल हुआ था वीडियो Joke about Kanpur

इंटरनेट मीडिया का युग है। लोग मौज लेने उतरते हैं तो कुछ भी वायरल करते हैं। ग्रीन पार्क में गुरुवार से भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू हुआ। इस बीच ट्विटर पर एक फोटो सामने आया जिसमें एक युवक गुटखा खाए था और फोन पर किसी से बात कर रहा था। देखते ही देखते यह फोटो फेसबुक, वाट्सएप और ट्विटर पर धड़ाधड़ शेयर होने लगी। लोग मजा लेने लगे।

किसी ने लिखा कानपुर गुटखा की नगरी है तो कोई कहने लगा कानपुर की पहचान है गुटखा। इस बीच कुछ लोग सामने आए और उन्होंने इसका विरोध भी किया। लोगों का कहना है कि मजाक अपनी जगह है, पर इसे शहर की प्रतिष्ठा और संस्कृति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।


हमारी शानदार पहचान है Joke about Kanpur

इतिहासकार अनूप शुक्ला कहते हैं कि एक चलन सा हो गया है हर बात को कानपुर से जोड़ने का। हमारी पहचान तो हमारी भाषा से, हमारी संस्कृति से, नाना साहब पेशवा और तात्या टोपे जैसे क्रांतिकारियों से है। गुटखा खाना गलत है और इसे कानपुर की पहचान से जोड़ना भी।

राष्ट्रपति भी है कानपुर से Joke about Kanpur

कानपुर देहात के परौंख में जन्मे और कानपुर में पढ़े-लिखे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जब भी कानपुर आते हैं तो वह यह बताना नहीं भूलते कि यहां उनके सब अपने हैं। कानपुर का नाम उनकी जुबान पर हमेशा रहता है।

आइआइटी कानपुर  Joke about Kanpur

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी) कानपुर का नाम रोशन कर रहा है। यहां हो रहे अनुसंधान देश के काम आ रहे हैं। कई दिग्गज यहां से पढ़कर निकले और विदेश में भारत का डंका बजा रहे। वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी यहां के छात्र रहे हैं। यहां के प्रोफेसर रहे एचसी वर्मा को पिछले दिनों ही पद्मश्री मिला है।

Also Read : Video Of Green Park Test match Gutkabaaz goes viral: मीम्स की बाढ़

Also Read : Internet Sensation From Green Park Stadium : कहा गुटका खाना गलत है

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago