होम / Kanpur Dehat: अपनों ने नवजात को तालाब किनारे फेंका, अब महिला सिपाही कर रही देखभाल

Kanpur Dehat: अपनों ने नवजात को तालाब किनारे फेंका, अब महिला सिपाही कर रही देखभाल

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज: (Relatives threw the newborn on the banks) हाल ही में सिकंदरा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को तालाब किनारे फेंक दिया। बता दें कि फिलहाल नवजात को पुलिस ने अपना लिया है। दरअसल, महिला सपाही सरिता नवजात की देखभाल कर रही है।

खबर में खास:-

  • मां ने अपने नवजात बच्चे को तालाब किनारे फेंका
  • नवजात बच्चे को मां का आंचल तक नसीब नहीं हुआ
  • नवजात को फिलहाल पुलिस ने अपना लिया
  • कुछ घंटे पहले ही बच्चा जन्मा

नवजात बच्चे को मां का आंचल तक नसीब नहीं हुआ

कानपुर देहात में सिकंदरा क्षेत्र के ऊमरपुर में एक नवजात बच्चे को मां का आंचल तक नसीब नहीं हुआ। मां ने परवरिश करने के बजाय उसे तालाब किनारे फेंक दिया। और अब नवजात बच्चा पुलिस के पास है।

नवजात को फिलहाल पुलिस ने अपना लिया

बता दें कि सीएचसी में मासूम बच्चे की देखभाल एक महिला सिपाही कर रही हैं। जान लें कि ऊमरपुर में तालाब के किनारे नवजात (लड़का) पड़ा मिला। वहीँ गांव के आदमी ने एम्बुलेंस बुलाई। जानकारी मिलने पर पुलिस आयी। और पुलिस ही एम्बुलेंस से बच्चें को सीएचसी ले गयी।

कुछ घंटे पहले ही बच्चा जन्मा

डॉक्टर ने बच्चे का उपचार किया। और साथ ही डॉक्टर ने ये भी बताया हैं कि ये बच्चा कुछ घंटे पहले ही जन्मा है। इसके अलावा अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल थाना की महिला सिपाही सरिता यादव उसकी देख रेख कर रहीं हैं। साथ ही पुलिस ने सीडब्लूसी विभाग को सूचना दी है।

Also Read: Uttarakhand News: एक हाथ से स्टेयरिंग थाम, दूसरे हाथ से फोन इस्तेमाल करते नजर आया चालक, यात्री ने बनाया वीडियो

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox